Home > Latest News / उमंग-2016 में कबड्डी में दिखी प्रतिस्पद्र्धा

उमंग-2016 में कबड्डी में दिखी प्रतिस्पद्र्धा

January 30, 2016

जोधपुर 30 जनवरी। कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में चल रहे, सांस्कृतिक सप्ताह ‘उमंग-2016‘ के अन्तर्गत शनिवार को दौड व कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

संयोजक डाॅ. अब्दुल्लाह खालिद व डाॅ. सीमा परवीन ने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्साह व जोश के साथ भाग लेते हुए दौड में बी.काॅम सैकेण्ड सेमेस्टर के वसीम अकरम प्रथम स्थान, बी.काॅम. अंतिम वर्ष के राजू खान द्वितीय स्थान व कबड्डी प्रतियोगिता में बी.काॅम अंतिम वर्ष की टीम विजयी घोषित की गई।

प्रतियोगिता में डाॅ. निरंजन बोहरा, डाॅ. अब्दुल्लाह खालिद, डाॅ सीमा परवीन खान, डाॅ. साबरा कुरैशी, डाॅ. ज्योति गुर्जर, डाॅ. मरजीना, राम प्रकाश, मोहम्मद शाहिद, जितेन्द्र बोहरा का विशेष सहयोग रहा। यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेन्ट डाॅ. हामिद अली खान, रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान, डिप्टी राजिक वदूद ने विजयी खिलाडियों को बधाई दी।