जोधपुर 01 फरवरी। तीन समूहों में विभाजित बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने ग्रामीण परिवेश आधारित अपनी थीम पर चूल्हें, लकडी और प्राकृतिक संसाधानों का प्रयोग करते हुए मैथी की पुडिया, मिक्सी सब्जी, मीठी सिवाईयां, पुलाव, डिस्को पापड़, गाजर का हलवा, खीर, मटर पनीर, पुडियां आदि कई लजीज़ व्यंजन बनाये।
मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड काॅलेज की ओर से आयोजित ‘फूड काॅम्पिटिशन‘ का। काॅलेज प्राचार्या डाॅ. श्वेता अरोड़ा ने कहा कि वार्षिक शैक्षिक गतिविधियों के अन्तर्गत, आॅपन एयर सेशन में ये फूड काॅम्पिटिशन, गंगाणा रोड, बुझावड गांव स्थित निर्माणाधीन मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के परिसर में, काॅलेज के ए. बी. व सी समूह के प्रशिक्षणार्थियों के बीच हुआ।
काॅम्पिटिशन को रोचक, भिन्न एवं यादगार बनाने के लिए सजावट से भरे स्टाॅल पर अपने-अपने सेक्शन के नाम के साथ फूड मेन्यू कार्ड भी रखे गये। जिसमें देश के स्वादिष्ट व प्रसिद्ध पारम्परिक व्यंजनों के नाम, रचनात्मकता के साथ लिखे गये। फूड काॅम्पिटिशन में बतौर निर्णायक मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, सदस्य खालिद कुरैशी, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डाॅ. हामिद अली खान, व रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने सहयोग, धैर्य, सहनशीलता, संगठन एवं नैतिकता के साथ इन व्यंजनों को बनाने वाले, तीनो समूह को समान रूप से विजयी घोषित किया।
प्रतियोगिता में व्याख्याता माधुरी दत्ता, सलीम अहमद, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, तनुश्री माथुर, वाजिद शेख, संध्या शुक्ला, समीना, शहाबुद्दीन खान, अब्दुल तनवीर, कान्ता मिश्रा, मोहम्मद रफीक, तनवीर काजी, डाॅ. प्रमिला गहलोत, गीता शर्मा, ममता सिंह, शहबाज खान का विशेष सहयोग रहा। गु्रप लीडर अरबाब खां, निजाम खां, रोशन खां के नेतृत्व में सभी बीएड छात्रध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने आॅपन एयर सेशन को सफल बनाया।