मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव सम्पन्न
जोधपुर 06 फरवरी। कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में शनिवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भव्य समारोह में आयोजित हुए कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी क्रियेटिविटी से ‘इस्लामी सूरः की मानवीय रेलगाड़ी‘, बिस्मिल्लाह सामूहिक गीत, ‘इल्म की अहमियत‘, ‘अल्लाह-अल्लाह‘, ‘पिल्लर्स आॅफ इस्लाम‘, ‘स्कूल प्रजेन्टेशन‘ आदि कई रोचक प्रस्तुती में शिक्षा का महत्व, मां-बाप की खिदमत, उस्ताद की इज्ज़त और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करके, परिवार, स्कूल व देश का नाम रोशन करने की सीख दी।
स्कूल प्रिन्सीपल शैहला सैफी ने कहा कि मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य रऊफ अंसारी व स्कूल अधीक्षक बाबू खान शेख ने बतौर मुख्यअतिथि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना कर, उन्हें सम्मानित किया। समारोह में मदरसा मोहम्मदिया स्कूल के प्रिन्सीपल मोहम्मद अरशद, क्रिसेन्ट स्कूल के शिक्षक नसरीन जहंा, रेशमा, परवीन, गज़ाला मेहर, शाहिस्ता सिद्दिक़ी, नग़मा, तरन्नुम, सोफिया, रश्मि टाक, भावना बोहरा, ज़ेबानाज़, रश्मि गोयल, ज़किया सिद्दिक़ी, कविता वैष्णव, साबरा खान, भगवती, दिलनवाज, उज़्मा हुसैन, रूबिना, फिरदोस का विशेष सहयोग रहा। धन्यवाद प्रिन्सीपल शैहला सैफी ने दिया। संचालन आबिद अली ने किया।