Home > Latest News / क्विज, वाद-विवाद व खेलों में दिखा उत्साह

क्विज, वाद-विवाद व खेलों में दिखा उत्साह

February 10, 2016

दो दिवसीय फार्मेसी खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू

जोधपुर 10 फरवरी । ‘कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद इस्टीटयूट आॅफ फाॅर्मेर्सी में दो दिवसीय ‘फाॅर्मेसी खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम‘ का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रिन्सीपल इमरान खान पठान ने बताया कि फार्मेसी के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के मकसद से कई इनडोर व आउटडोर कार्यक्रम किये गये।

प्रभारी अब्दुल आलीम उस्ता व मोहम्मद वकास ने कहा कि फाॅर्मेसी विषय आधारित क्विज प्रतियोगिता में अताउर्रमान व टीम, काल्पनिक विषय आधारित एक्सटेम्पोर में मोहम्मद अकरम तथा ‘मोबाइल फोन का स्कूल व काॅलेज में प्रयोग होना चाहिए या नही‘ं एवं ‘जेनरिक या ब्रान्डेड एन्टी बायोटिक का उचिव उपयोग‘ विषय आधारित वाद-विवाद में धीरज व दानिश विजयी रहे।

सह प्रभारी सौरभ खींची व वैशाली अरोडा ने जानकारी दी कि क्रिकेट, फुटबाॅल व वाॅलीबाॅल तीनो खेलों में डिप्लोमा इन फार्मेसी फस्र्ट ईयर के गु्रप ए ने ग्रुप बी को पराजित किया। प्रतियोगिता में व्याख्याता आशीष चैधरी, मोहम्म्द अय्यूब, सुनील व समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा। गुरूवार को पोस्टर, रंगोली, मेहन्दी, फेस पेन्टिंग, दौड, रस्साकस्सी, बैडमिन्टन, कैरम, शतरंज एवं क्रिकेट, फुटबाॅल व वालीबाॅल का फाइनल मैच आयोजित किया जायेगा।