मौलाना आजाद बीएड कॉलेज मे मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह का होगा आयोजन
जोधपुर 23 दिसम्बर। मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं मौलना आाजाद महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे खेल सप्ताह के अन्तर्गत सोमवार को म्यूजिकल चेयर, बोरा रेस और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बीएड़़ कॉलेज के खेल प्रभारी शहाबुद्दीन खान ने कहा कि हेमन्त सदन व पावस सदन के बीच हुए क्रिकेट के फाइनल मैच में हेमन्त सदन ने पहलीे बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 62 रन बनाये। इमरान ने घातक गंेदबाजी से 8 रन देकर 6 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए पावस सदन ने 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों के बीच हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनिल मुलेवा प्रथम, हेमा द्वितीय, पूजा जांगिड़ तृतीय स्थान पर रही। महिला बीएड़ कॉलेज की खेल प्रभारी रीना गोयल ने बताया कि बीएड़ छात्राध्यापिकाओं के बीच हुई बोरी रेस में रेखा पटेल ने पहला स्थान हासिल किया।
कंट्रोलर ओपी बोहरा, महिला बीएड़ प्राचार्या माधुरी दत्ता एवं बीएड़ प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड ने बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों के जोशीले खेल की सराहना की। निर्णायक राम प्रकाश जाखड़, डॉ श्वेता अरोड़ा, ममता सिंह, संध्या शुक्ला, वाजिद शेख, डॉ.प्रमीला गहलोत, मोहम्मद इकबाल चुन्दड़ीगर, मोहम्मद रफीक, सलीम अहमद, तनवीर काजी, गीता शर्मा, कान्ता मिश्रा थे। मंगलवार प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा।