Home > Latest News / शहीद लांस नायक हनमनथप्पा को रंगोली से दी श्रृद्धांजलि

शहीद लांस नायक हनमनथप्पा को रंगोली से दी श्रृद्धांजलि

February 11, 2016

‘फार्मेसी के ‘खेलकूद व सांस्कृतिक‘ सप्ताह में रंगोली, मेहन्दी, दौड एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

जोधपुर 11 फरवरी । सियाचिन ग्लेशियर में छः दिनों तक बर्फ में दबे रहे इण्डियन हीरो शहीद लांस नायक हनमनथप्पा के निधन पर, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद इस्टीटयूट आॅफ फाॅर्मेर्सी के विद्यार्थियों ने रंगोली से ‘जयहिन्द हनमनथप्पा‘ बनाकर श्रृद्धांजलि दी।

मौका था, गुरूवार को आयोजित दो दिवसीय ‘फाॅर्मेसी खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम‘ का। प्रिन्सीपल इमरान खान पठान ने बताया कि हनमनथप्पा जैसे बहादुर सैनिक मरते नहीं, वो देशवासियों की यादों में हमेशा जिन्दा रहते है। प्रभारी अब्दुल आलीम उस्ता व मोहम्मद वकास ने कहा कि इस मौके पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बेटी बचाओं, पेड़ों की रक्षा करों, पौधे लगाओं, वंदेमात्रम, बेटा-बेटी एक समान व राष्ट्रिय पक्षी मोर, को खूबसुरती से उकेरा गया एवं इनसे जुड़े सामाजिक संदेश दिये गये।

सह प्रभारी सौरभ खींची व वैशाली अरोडा ने जानकारी दी कि रंगोली में ग्रुप सी विजेता व ग्रुप ए उपविजेता रहे। क्रिकेट, वालीबाॅल, फुटबाॅल व रस्साकस्सी में डिप्लोमा इन फार्मेसी के सैकेण्ड ईयर के विद्यार्थी विजयी रहे। क्रिकेट में सोहेल खान मैन आॅफ द मैच रहे। सौलह सौ मीटर दौड़ में अचलाराम, चार सौ मीटर दौड में घेवर भारती, दौ सौ मीटर दौड में नसीरूद्दीन व सौ मीटर दौड में सोहेल खान प्रथम स्थान पर रहे। मेहन्दी में राजस्थानी, अरेबिक, दुल्हन, भरवा व फूल-पत्तियों की खूबसुरत मेहन्दी उकेरने वाली भाग्य श्री विजयरी रही व उपविजेता रचना जांगिड रही।
दो दिवसीय समस्त प्रतियोगिताओं में व्याख्याता आशीष चैधरी, मोहम्म्द अय्यूब, सुनील व समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।