Home > Latest News / ‘रंगोली से दिये सामाजिक संदेश‘

‘रंगोली से दिये सामाजिक संदेश‘

February 12, 2016

मौलाना आजाद इन्स्टीटयूट आॅफ फाॅर्मेर्सी के ‘स्पोटर्स व सांस्कृतिक कार्यक्रम 2016‘ का हुआ समापन

जोधपुर 12 फरवरी । किसी ने सेव गर्ल तो किसी ने सेव ट्री तो किसी ने बेटा-बेटी एक सामान का संदेश दिया तो किसी ने फूल-पत्तियों को खूबसूरती से उकेरकर, सामाजिक संदेश दिये।

मौका था, शुक्रवार को मौलाना आजाद इन्स्टीटयूट आॅफ फाॅर्मेर्सी में आयोजित दो दिवसीय ‘फाॅर्मेसी खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2016‘ के समापन का। प्रिन्सीपल इमरान खान पठान ने बताया कि रंगोली में ग्रुप सी विजेता व ग्रुप ए उपविजेता रहे। क्रिकेट, वालीबाॅल, फुटबाॅल व रस्साकस्सी में डिप्लोमा इन फार्मेसी के सैकेण्ड ईयर के विद्यार्थी विजयी रहे। क्रिकेट में सोहेल खान मैन आॅफ द मैच रहे। सौलह सौ मीटर दौड़ में अचलाराम, चार सौ मीटर दौड में घेवर भारती, दौ सौ मीटर दौड में नसीरूद्दीन व सौ मीटर दौड में सोहेल खान प्रथम स्थान पर रहे। मेहन्दी में राजस्थानी, अरेबिक, दुल्हन, भरवा खूबसुरत मेहन्दी उकेरने वाली भाग्य श्री विजयरी रही व उपविजेता रचना जांगिड रही।

समस्त प्रतियोगिताओं में व्याख्याता आशीष चैधरी, अब्दुल आलीम उस्ता, मोहम्मद वकास, सौरभ खींची, वैशाली अरोडा, मोहम्म्द अय्यूब, सुनील व समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।