मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कारों से नवाज़ा
कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिन्सीपल उम्मे कुलसुम ने बताया कि खो-खो, कबड्डी, फुटबाॅल, लाइम स्पून रेस, सेक रेस, थ्री लेग रेस में विजेता चौसंठ छात्र-छात्राओं को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी ने बतौर मुख्य अतिथि एवं सदस्य रऊफ अंसारी, निसार अहमद खिलजी, फिरोज अहमद क़ाज़ी ने विशिष्ठ अतिथि के तौर पर विजेता विद्यार्थियों की सराहना की और उपविजेता खिलाडियों को कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही पुरस्कारों को हौसला बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया।
प्रतियोगिताओ एवं सम्मान समारोह में शिक्षिका हिना, रूख़सार, यास्मीन रफी, नीतू, ज़ेबा, ज़ीनत, जयश्री, ललीता, रेशमा, सुल्ताना, आबिद अली, फरहीन, पूनम सोलंकी, अलवीरा, अबुबकर, बबीता दय्या, हुस्ना, जमशीदा एवं पीटीआई चिन्मय जोशी का विशेष सहयोग रहा।