शैक्षणिक भ्रमण व विदाई समारोह में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर की कला एवं वाणिज्य संकाय की 120 छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए बुझावड ग्राम स्थित, यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन नये परिसर पहुंचा।
भ्रमण प्रभारी एवं कला संकाय डीन डाॅ. इनाम इलाही ने बताया कि नवनिर्मित भवन के अवलोकन के पश्चात् सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों के अन्तर्गत गायन, बैडमिन्टन, रिंग एवं वन मिनट शो में गुब्बारे फूलाना, सुई पिरोना, बिन्दिया लगाना, गैंद बाल्टी में डालना, रस्सी कूदना आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयेर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, सदस्य फजलुर्रहमान, हनीफ लोहानी, रऊफ अंसारी, शकील खिलजी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की एवं बीए. बी.काॅम की अन्तिम वर्ष की छात्राओं की विदाई के लिए, उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में प्रोफेसर अजीजुलहसन, डाॅ. मरजीना, डाॅ. सीमा परवीन, डाॅ. साबरा कुरैशी, नीलम जोशी, डिम्पल प्रजापत ने पूर्ण भागीदारी निभाते हुए समस्त छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। दल के सकुशल वापसी एवं शैक्षणिक भ्रमण के सफल संचालन के लिए यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेन्ट डाॅ. हामिद अली खान एवं रजिस्ट्रार ओ.पी.बोहरा ने सभी की प्रशंसा की।