मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 58वीं पुण्यतिथि पर वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
आज़ाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 58वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय आजाद को खैराज ए अक़ीदत पेश की गई। मौका था, बलदेव नगर स्थित मदरसा मोहम्मदिया मिडिल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समरोह का।
प्रधानाचार्य मोहम्मद अरशद ने बताया कि कक्षा चैथी की छात्रा ने अंग्रेजी भाषण में मरहूम मौलाना आजाद के बताये संदेशों एवं आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने ‘तारीफ उस खुदा की, अल्लाहू दम बदम‘ नआत् व हम्द पेश कर माहौला सूफियाना कर दिया।
साथ ही छात्र-छात्राओं ने ‘इस्लाम में पडौसी के हुकूक (अधिकार)‘ विषयक नाटक, बिस्मिल्लिाह वेलकम सांग, टिवन्कल-टिवन्कल राइम, ‘वी लव मुहम्मद‘, हाज़ल कुरआन व ‘माई मदर सांग‘ पर बेहतरीन प्रस्तुती दी।
इस मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य हनीफ लोहानी, अब्दुर्रहमान खिलजी, फिरोज अहमद काजी, शकील खिलजी, एवं बलदेव नगर के समाजसेवी फारूक बैलिम, आमिन खिलजी, शौकत मोदी, इरशाद, अब्दुल मतीन, अब्दुल हमीद गौरी, असलम पठान आदि अतिथियों ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए आयोजित सम्मान समारोह में 94 विद्यार्थियों को प्रशस्ती पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
बेस्ट टीचर का अवार्ड शिक्षिका शबनम, फरजाना को मिला। जागरूक अभिभावक का सम्मान रजि़या एवं जाकिर हुसैन को दिया गया। चतुर्थ श्रेणी में नसीम को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल एकेडमिक आॅफिसर बाबू खान शेख, मोहम्मद निसार एवं समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। संचालन मोहम्मद अरशद ने किया।