मदरसा मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल में सम्मान समारोह के साथ हुआ वार्षिकोत्सव
किसी ने ‘छोटी सी आशा‘ मधुर गीत, तो किसी ने मुक-बधिर के लिये कविता ‘ये न कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बड़ीं है...‘ तो किसी ने लघु नाटिका ‘मेरा परिवार‘ की खूबसुरत पेशकश की और स्कूल के बैण्ड ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी।
मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित, ‘मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल‘ में आयोजित वार्षिेकोत्सव एवं सम्मान समारोह का। प्रधानाचार्य अब्दुल वहीद बैलिम ने कहा कि वर्ष पर्यन्त सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के 300 विजेताओं को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, सदस्य हारून खान, स्कूल एकेडमिक ऑफिसर बाबू खान शेख, मदरसा क्रिसेन्ट प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्या शैहला सैफी व मदरसा एजी मेमोरियल स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा खान ने, मोमेन्टो, मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। बेस्ट टीचर का अवार्ड अनिसा व मोहम्मद सादिक को दिया गया।
समारोह में चिन्मय जोशी, जावेद शेख, हमीद खान, अख्तर, बिलाल खान, मलिक, शाहनवाज खान, शेर बानो, अमरीन, दानिशां, उमा खान, नसरीन, नाजनीन, आबिद अली, शाहबाज एवं समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। धन्यवाद अनिता शर्मा ने दिया। संचालन निशां बैरवां व राहिला ने किया।