Home > Latest News / खेल सप्ताह में दिखी कड़ी प्रतिस्पर्द्धा

खेल सप्ताह में दिखी कड़ी प्रतिस्पर्द्धा

March 04, 2016

मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड कॉलेज खेल सप्ताह

कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज एवं मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज जोधपुर में संयुक्त रूप से आयोजित खेल सप्ताह के अन्तर्गत म्यूजिकल चेयर, कबड्डी, बोरा रेस, थ्री लेग रेस, नींबू चम्मच रेस, खो-खो, बाधा रेस, रस्साकस्सी, वालीबॉल व क्रिकेट प्रतियागिताओं का विभिन्न सत्रों में सफल आयोजन किया गया। 

महिला बीएड प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़ एवं कॉबीएड़ प्राचार्य डॉ. श्वेता अरोड़ा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और बताया कि उत्साह, सहयोग व एकता की भावना से खेल आयोजित हुए। कबड्डी में इन्दिरा गाँधी हाऊस ने मदर टेरेसा हाऊस को व एनिबिसेन्ट हाऊस ने इन्दिरा गांधी हाऊस को पराजित किया। रस्साकस्सी में मदर टेरेसा ने इन्दिरा गांधी एवं एनिबिसेन्ट ने मदर टेरेसा को हराया। म्यूजिकल चेयर में रेखा, मंजू जोशी, सुशीला, बाधा दौड मेें मदर टेरेसा, इन्दिरा गांधी व एनिबिसेन्ट हाऊस, खो-खो में मदर टेरेसा व इन्दिरा गांधी एवं नींबू चम्मच रेस में सीमा, पूजा पनू, अनीता मीणा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 

क्रिकेट में ग्रुप सी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाये। जवाबी मुकाबले में ग्रुप बी के शरीफ के 23 व मदनलाल के 21 रनो की बदौलत 4 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। वालीबॉल में तीन सेटो में ग्रुप ए ने दो सेट अपने नाम करते हुए ग्रुप सी को पराजित किया। कप्तान आचार खान, चेनाराम व उपकप्तान अरबाब खान का प्रदर्शन शानदार रहा। 

संयोजक सलीम अहमद, डॉ. प्रमिला गहलोत, ममता सिंह, तनवीर अहमद, मोहम्मद रफीक, तनवीर काज़ी, डॉ. समीना, मोहम्मद इकबाल, डॅा. सुनिता सांगवान, कान्ता मिश्रा, गीता शर्मा, शहबाज खान, जावेद खान, निसार अहमद रहे।

खेल प्रभारी शहाबुद्दीन खान, जुगनू मेहर, मेहबूब अली, हुक्माराम, विरेन्द्र, त्रिलोक थे। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक व सदस्य शकील खिलजी ने खेल का विधिवत् प्रारम्भ किया।