साम्प्रदायिक सद्भाव व सराहनीय कार्य के लिए पुलिस प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्त्ता व जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान समारोह
हम जोधपुर को अपराध मुक्त, भय मुक्त बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगें। अपराधिक कार्य करने वाले कोई भी हो, पुलिस पूरी निष्पक्षता से अपराधी को अपराधी मानकर कार्यवाही करेंगी।
यह कहना है प्रतापनगर थाना सी.ओ स्वाती शर्मा का। जो बतौर मुख्य अतिथि रविवार को मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित पुलिस प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में बोल रही थी। उन्होंने जोधपुर पुलिस कमीश्नर अशोक राठौड की कार्यशैली व जवाबदेही की सराहना करते हुए शहर में मुस्तैदी के साथ, जनसहयोग से अमन चैन कायम रखने का भरोसा दिलाया।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बताया कि गत एक मार्च को, कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से शहर का माहौल खराब करने का जो प्रयास किया गया। उसे पुलिस प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने बड़ी समझदारी से नियन्त्रित किया। उन्हीं लोगों में ‘पुलिस प्रशासन में स्वाति शर्मा, सी.ओ. प्रतापनगर, मनीष देवजी र्सी.आइ. प्रतापनगर, सुखराम ए.एर्स.आइ. प्रतापनगर, गंगांसिंह व महेन्द्र चोधरी कांस्टेबल प्रतापनगर थाना एवं कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों‘ को इस प्रशंसनीय कार्य के लिये मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, जूना खेड़ापति मन्दिर, शान्तिप्रिय कॉलोनी, मदनी मस्जिद, अन्जुमन कौम शेख सय्यद मुगल पठान, पाकिजा चक्की, अंसार मस्जिद व राजीव गांधी कॉलोनी के समस्त क्षेत्रवासियों की ओर माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया।
मोहम्मद अतीक ने हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से हुई अपनी मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि सभी थाना क्षेत्रों की अमन कमेटियों को पुनः सक्रिय किया जाये। असल में उपद्रवियों की संख्य बहुत थोडी ही होती है जरूरत है उन पर अंकुश लगाये जाने की।
पूर्व पार्षद एवं जूना खेडापति मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश पुरोहित ने युवाओं को आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें अगर कोई पोस्ट ऐसी हो जिसके जरिये अमन चैन बिगडने का अंदेशा हो तो उस आगे फैलाने की जगह डिलीट करे दें। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वो अफवाहों को फैलाने से रोके।
विशिष्ट अतिथि पंजाब कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक राशीद खान ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सभी समुदाय के महापुरूषों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस देश को आजाद करने में अपनी जान की बाज़ी लगा दी थी उनके सपनों का भारत बनाने में हमसब मिलकर काम करें। आर्यप्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष राम सिंह आर्य ने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव शहर की विरासत है पुराने समय में इसे धर्म समझकर पालन किया जाता था। जिसकी आज पुनः आवश्यकता है। समाजसेवी इकबाल बैण्ड बॉक्स, पार्षद सुनील मोहनोत व एडवोकेट अनीलजी ने भी शान्ति कायम रखने में सहयोग के लिए सभी समुदाय के लोगों की प्रशंसा की।
इस मौके पर यूसुफ लोहानी, जगत नारायण जोशी, शफी मामा व सलीम का पुलिस कर्मीयों को विशेष सहयोग करने के लिए आभार जताया गया। सम्मान समारोह में गुजरात के बाबा खान व इब्राहिम चौहान, पार्षद शहाुबद्दीन खान, शौकत अंसारी, शब्बीर अहमद खिलजी, अबादुल्लाह कुरैशी, राजू खान, अब्दुल रहीम शेख, कय्यूम लोदी, जगदीश तंवर, अख्तर खान, भंवरलाल आर्य, हरीसिंह आर्य, विनोद गहलोत, हनीफ लोहानी, सिद्दीक खान, रऊफ अंसारी, फिरोज काजी, ज़की अहमद, नौशाद अली, राजू कादरी, सिकन्दर खान सहित सभी समुदायों के कई समाजसेवी, शिक्षाविद्, धर्मगुरू, पत्रकार, राजनैतिकगण एवं मौजिज लोग उपस्थित थे। संचालन आदर्श मुस्लिम समाचार पत्र के सम्पाद सलीम खिलजी ने किया। धन्यवाद एवं दुआ काजी सय्यद वाहिद अली ने कराई।