छात्र-छात्राओं ने दौड़, तस्तरी और बैटल दौड में लगाया जोर
जोधपुर 23 दिसम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राईमरी स्कूल के खेल परिसर में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत सोमवार को बैटल दौड़, साधारण दौड़ व तस्तरी खेल का आयोजन किया गया।
पीटीआई अब्दुल मलीक एवं शहनवाज खान ने बताया कि बैटल दौड़ में साबिक, समीर शाह, शब्बीर, जहीर के आजाद दल ने गांधी दल, नेहरू व सुभाष दल को पराजित किया। साधारण 200 मीटर दौड़ में नेहरू दल के मोहम्मद अली व आज़ाद दल के मोहम्मद सोहेल द्वितीय स्थान पर रहे। तस्तरी फैंक खेल में आजाद दल के मोहम्मद समीर ने पहला व नेहरू दल के मोहम्मद दानिश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाध्यापक वहीद बैलिम सहित समस्त अध्यापकों ने खिलाडियों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। अगले दौर में खो-खो, लांग जम्प, हाई जम्प, कबड्डी, रस्साकस्सी खेलांे का आयोजन होगा।