मौलाना स्कूल के स्काउट को मिला राज्यपाल अवार्ड
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ जोधपुर के अन्तर्गत मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के दो स्काउट छात्र आसिफ अली पुत्र इमाम अली व सानी मोदी पुत्र शाकिर मोदी को राज्यपाल अवार्ड से जयपुर में नवाज़ा गया।
स्थानीय संघ सचिव नारायण सिंह सांखला ने बताया कि इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी एवं स्कूल प्रशासन की ओर से राज्यपाल अवार्ड प्राप्त इन स्काउट छात्रों को विद्यालयी स्तर पर सम्मानित किया गया। इन छात्रों की सफलता में स्काउट मास्टर महेन्द्र सेन का अथक प्रयास एवं मार्गदर्शन रहा। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी, वक्फ बोर्ड राजस्थान के पूर्व चेयरमेन शौकत अंसारी, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, रऊफ अंसारी, मोहम्मद रफीक खान, आमीन मोदी, स्काउटर महेन्द्र सेन, चिन्मय जोशी सहित समस्त शिक्षकों ने, सम्मानित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।