कबीर नगर स्थित मदरसा एजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम परिचय, तिलावते कुरान, वलकम सोंग बिस्मिल्लाह, हम्द ‘मदद कर मेरी दो जहां के मालिक‘, शिक्षा का महत्व विषयक नाटक, अरेबिक व उर्दू भाषा में कलिमा, ओनली गॉड अल्लाह, अलहम्दोलिल्लाह पोइम, फोनेटिक सांग, अवर स्कूल प्रेजेन्टेशन सहित कई रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।
प्रधानाचार्या सीमा खान ने बतया कि नर्सरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल तीस छात्र-छात्राओं को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पार्षद रमज़ान खान, मोहल्ले के बुजुर्गो, समाजसेवियों और मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायाटी के मोहम्मद अतीक, बाबू खान शेख, निसार खिलजी, अब्दुल वहीद बैलिम, अनिता शर्मा, मोहम्मद अरशद, शेहला सैफी, जावेद शेख, ने विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई की। अमरीन खानम, पलवशाह, हीना, शहजाद अली सहित समस्त अध्यापकगणों का विशेष सहयोग रहा। संचालन आरिफा कादरी ने किया।