सफल उद्यमी बनने के लिए तीन दिवसीय उद्यमिता जागृति शिविर में दी गई बैकिंग जानकारी
कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मे क्षेत्रीय कार्यालय, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग की ओर से चल रहे तीन दिवसीय ‘उद्यमिता जागृति शिविर‘ के अन्तर्गत बुधवार को बोरोनाडा स्थित वरूण बेवरेजस लिमिटेड के पेप्सी प्लान्ट की औद्योगिक ईकाई का शैक्षणिक अवलोकन किया गया।
मौलाना आईटीआई के प्रिन्सीपल मनीष माथुर ने बताया कि आईटीआई के रेफ्रीजरेशन एण्ड एसी, इलेक्ट्रिशियन व डीजल मैकेनिक ट्रेड के 69 प्रशिक्षणार्थियों ने पेप्सी प्लान्ट में बॉटलिंग प्रक्रिया के अन्तर्गत हिटिंग, बॉटलिंग, फिलिंग, केप, हाट वाटरिंग, लेबल, पैकिंग, स्टेकिंग, डिस्पेच सहित विभिन्न प्रक्रियाओं को नज़दीक से देखा।
विभाग के परियोजना अधिकारी केशव सिंह राजपुरोहित ने कहा कि आईटीआई स्टूडेन्ट्स को सफल उद्यमी बनाने के मकसद से ये शिविर आयोजित किये जाते है। शिविर के प्रारम्भ में मारवाड शरिआ को ऑपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड के मुख्य प्रबन्धक मोहम्मद अमीन मोदी ने बैकिंग क्षेत्र की जानकारी देते हुए कहा कि उत्पाद, घरेलू उद्योगो एवं निजी व्यवसाय के लिए विद्यार्थी अपना प्रोजेक्ट बनाकर, सभी बैंकों एवं वित्तिय संस्थाओं से ऋण प्राप्त कर सकता है।
औद्योगिक ईकाई के अवलोकन में मौलाना आईटीआई के प्रशासनिक अधिकारी मुजीब अहमद काज़ी, अनुदेशक संजय माथुर, मोहम्मद शफीक खान, संगीता पुरोहित, टीना व्यास, सुरेन्द्र सिंह सहित कई आईटीआई प्रशिक्षणार्थी थे। गुरूवार को अंन्तिम व्याख्यान के पश्चात् शिविर का समाापन एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।