Home > Latest News / आप अपने काम से राष्ट्र का करें निर्माण - मुनवर ज़मा

आप अपने काम से राष्ट्र का करें निर्माण - मुनवर ज़मा

March 22, 2016

हैदराबाद के अन्तर्राष्ट्रीय मोटिवेटर मुनवर ज़मा और चाइल्ड स्पेस्लिस्ट डॉ. मोहम्मद रफीक़ ख़ान ने दिया
‘इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनलिटी डेवलपमेन्ट एवं हैल्थ अवेयरनेस‘ विषय पर आयोजित नेशनल सेमीानार में व्याख्यान।

शाहीन नामक परिंदा ऊंचाई पर उड़ता ज़रूर है लेकिन उसकी तेज़ नज़र हमेशा नीचे रहती है। आप अपने काम से राष्ट्र का निर्माण करें। अंग्रेजी में बोलने की कोशिश करें, आत्मविश्वास बढ़ायें, समूह में बात करें। आप अपने जॉब से प्यार करें। लोगों से रिलेशन डवलेप करें। इन्सानियत का पैगाम दें। कम्यूनिकेशन स्किल बढायें। शब्दों का सहीं उच्चारण करें, अर्थ समझें।

ये कहना है हैदराबाद के इंग्लिश हाऊस के मैनेजिंग डायरेक्टर मुनवर ज़मा का। वे बतौर मुख्य वक्ता कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के सभागार में मंगलवार को ‘इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स एण्ड पर्सनलिटी डेवलपमेन्ट‘ विषय पर आयोजित नेशनल सेमीनार में बोल रहे थे। मुनवर ज़मा, वर्ष 2010 में यंग अचीवर अवार्ड, वर्ष 2011 में राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड, वर्ष 2012 में वर्ल्ड ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन एसोसियेशन अवार्ड, वर्ष 2013 में इण्डियन आइकन अवार्ड से सम्मानित किये जा चुके हैं।

मुनवर ज़मा ने देश के कई शहरों, दिल्ली के इस्लामिक कल्चर सेन्टर सहित हाल ही में सऊदी अरब में इंग्लिस स्पीकिंग और कम्यूनिकेशल पर चालीस दिनों का वर्कशॉप आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि हमारा ज्ञान ही हमारी सम्पत्ति है। एक डॉक्टर एक मरीज की जान बचाता है लेकिन एक टीचर एक पीढ़ी का निर्माण करता है।

उन्होंने कर्नाटक बेलगाम के ‘गोमतेश विद्यापीठ‘ में अपने कामयाब वर्कशॉप का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के हजारों कमज़ोर तबके और अलग-अलग समुदाय से आये विद्यार्थियों ने चालीस दिन के वर्कशॉप में फर्राटेदार और सही प्रनाउन्सेशन की बेहतरीन अंग्रेजी सीखी।

चार सत्रों के रूप में चले इस सेमीनार में दूसरे मुख्य वक्ता हैदराबाद के इन्टरनेशनल स्पीकर, चाइल्ड स्पेस्लिस्ट और पिछले सत्रह वर्षो से वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन के सऊदी अरब के सलाहकार डॉ. मोहम्मद रफीक खान ने ‘फर्स्ट एड और डिफरेन्ट इमरजेन्सी सिचवेशन्स‘ विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

डॉ खान ने शिशु रोग, आपातकालीन परिस्थितियों में उपचार, पथरी के विभिन्न उपचार एवं नर्सिंग क्षेत्रों से जुड़े छात्र-छात्राओं को नर्सिंग जैसे नोबल प्रोफेशन की जिम्मेदारियों और चुनौतियों के बारे में बताया।

सेमीनार में मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने सेमीनार का मकसद एवं संस्थान के शैक्षिक एवं कल्याणकारी कार्यो के बारें में बताया। पूर्व मे तिलावते कुरान एवं स्वागत समारोह हुआ। समारोह में सोसायटी सदस्य शौकत अंसारी, शब्बीर अहमद खिलजी, हनीफ लोहानी, मोहम्मद इस्माईल, रऊफ अंसारी, फिरोज काजी, निसार खिलजी, जकी अहमद, प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री, डॉ. सपना सिंह राठौड, माधुरी दत्ता, शमीम शेख, जेबा नाज, अशोकजी सहित कई शिक्षकगण उपस्थित थे।

सेमीनार में मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड़ कॉलेज, मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज, मौलाना आजाद मुस्लिम बीएसटीसी स्कूल, माई खदिजा इन्स्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज, मौलाना आजाद इन्स्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी व मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी, के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संचालन शहबाज खान ने किया। धन्यवाद शब्बीर अहमद खिलजी ने दिया।