Home > Latest News / दलित व अल्पसंख्यकों की शिक्षा, सुरक्षा के साथ हो समाज का विकास - आठवले

दलित व अल्पसंख्यकों की शिक्षा, सुरक्षा के साथ हो समाज का विकास - आठवले

March 28, 2016

डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की 125वीं जयन्ति के उपलक्ष में भारत भीम यात्रा, समता अभियान के अन्तर्गत
सांसद रामदास आठवले का जोधपुर दौरे में मौलाना आजाद यूविर्सिटी में हुआ अभिनन्दन।

भारत में मैत्रीपूर्ण भाईचारा एवं समता समाज का निर्माण हो, वंचित समाज को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलें, दलितों व अलपसंख्यकों की शिक्षा व सुरक्षा के साथ समाज का विकास हो। इन्हीं आधारभूत मांगों के साथ, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद रामदास अठावले, देश व्यापी भारत भीम यात्रा पर निकले हुए है।

अठावले, 26 जनवरी से शुरू हुई अपनी इस यात्रा में ‘समता अभियान-समता रथ‘ के साथ, कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर, देश के विभिन्न राज्यों व जयपुर, जैतारण, बिलाडा, भावी, डांगियावास से होते हुए 28 मार्च को जोधपुर पहुँचे।

प्रदेश प्रभारी राजस्थान नरसिहं पटेल ने बताया कि जोधपुर में नागोरी गेट, बाबा साहिब प्रतिमा माल्यापर्ण, माली समाज संस्थान के देवीचन्द देवडा के साथ ज्योतिबा फूले की मूर्ती पर माल्यापर्ण, सोजती गेट नई सड़क, राजीव गांधी की प्रतिमा के पास स्वागत समारोह व भाषण एवं मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में अभिन्नदन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में रामदास आठवले ने मीडिया संवाद्दाताओं को अपने इन्टरव्यू में कहा कि देश की तरक्की एवं कौमी एकता के लिए छोटी, कमजोर, वंचित, दलित एवं अल्पसंख्यक जातियों को साथ लेकर, समान अधिकारों के साथ उन्हें हक़ दिलवाना होगा। समारोह में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, हनीफ लोहानी समस्त सदस्यगण ने रामदास आठवले माल्यार्पण से सम्मान किया।

‘समता अभियान-समता रथ‘ की इस यात्रा में दीपक पटेल, शैलेष जैन, घेवरराम पारीक, प्रदीप वैष्णव, राजू सांगासनी, पपुराम गुलसन, लक्ष्मण परिहार, लुम्बाराम पटेल, जयपाल, छतराराम एवं अन्य जोधपुर संभाग एवं राष्ट्रीय रिपब्ल्किन पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।