Home > Latest News / मोबाइल हैल्थ से फैलेगी, डायबिटिज के प्रति जागरूकता

मोबाइल हैल्थ से फैलेगी, डायबिटिज के प्रति जागरूकता

April 08, 2016

टाटा की ओर से तीन दिवसीय एम हैल्थ प्रोजेक्ट में भाग ले रहे है 50 पब्ल्कि हैल्थ स्वास्थ्यकर्मी

कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के पब्ल्कि हेल्थ विभाग में ‘एम.हैल्थ (मोबाइल हैल्थ) प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कार्यरत पब्लिक हैल्थ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए विशेष तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आमुखीकरण शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के सभागार में आरम्भ किया गया।

पब्लिक हैल्थ विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि विश्वव्यापी संस्थान टाटा की ओर से डायबटिज की रोकथाम के लिए फंडिड एम.हैल्थ प्रोजेक्ट में माई खदिजा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईन्सेज, मौलाना आजाद इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और लाचू मेमोरियल कॉलेज के पब्लिक हैल्थ संकाय के 50 विद्यार्थियों को इस विशेष प्रोजेक्ट में अपनी सहभागिता प्रदान करने के लिए चयनित किया गया है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मोबाइल हैल्थ के जरिये डायबिटिज को जड़ से समाप्त करने के लिए आमजन में जागरूकता पैदा करना है, साथ ही डायबिटिज के कारण, निवारण एवं रोकथाम के उपाय बताना है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ अरविन्द माथुर ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें डायबिटिज से जुड़ी आधारभूत जानकारी देते हुए, चिकित्सक-मरीज के सम्बन्ध एवं बेहतर कम्यूनिकेशन के स्किलस् पर विस्तृत जानकारी दी।

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने प्रतिभागियों को शुभकामएनांए देते हुए यूनिवर्सिटी के कोर्सेज एवं संस्थान के शैक्षिक एवं कल्याणकारी कार्यो के बारे में बताया।

सहवक्ता के रूप में पब्ल्कि हैल्थ विभाग के संकया सदस्य डॉ. नितिन जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों की कई टीमों को लघु कहानियों तथा नाटक के जरिये व्यावहारिक रूप से पब्लिक हैल्थ वर्कर की जिम्मेदारियां और डॉक्टर व मरीज के बीच पब्ल्कि हैल्थ वर्कर की भूमिका के बारे में बताया।

एमहैल्थ डायरेक्टर एवं कार्यक्रम संयोजक विकास अरोडा ने बताया कि एमहैल्थ जोधुपर का पहला ऐसा प्रोग्राम है जिससे मोबाइल के जरिये लोगो को डायबिटिज के निदान और उससे जुडी जानकारियां प्रदान की जायेगी।

इस मौके पर जोधपुर स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के प्रोजेक्ट पार्टनर क्लीक मेडिक्स की सीईओ अमेरिका वाशिंगटन की टिंग शी व केलिफॉर्निया के वेस्टर्न डायबिटिज इन्स्टीट्यूट के मधुमेह विशेषज्ञ एन्ड्रयू एस. प्यूमिरेन्ज़ ने भी प्रशिक्षणार्थियों को एम.हैल्थ से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।