Home > Latest News / डायबिटिज रोगियों का एक बडा वर्ग भारत में - एन्ड्रयू

डायबिटिज रोगियों का एक बडा वर्ग भारत में - एन्ड्रयू

April 09, 2016

टाटा की ओर से तीन दिवसीय एम हैल्थ प्रोजेक्ट में भाग ले रहे है शहर के 50 पब्ल्कि हैल्थ स्वास्थ्यकर्मी

कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के पब्ल्कि हेल्थ विभाग में ‘एम.हैल्थ (मोबाइल हैल्थ) प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कार्यरत पब्लिक हैल्थ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए विशेष तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को केलिफॉर्निया के वेस्टर्न डायबिटिज इन्स्टीट्यूट के मधुमेह विशेषज्ञ एवं जोधपुर स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के विजिटिंग फैकल्टी एन्ड्रयू एस. प्यूमिरेन्ज़ ने प्रतिभागी स्वास्थयकर्मियो को मोबाइल तकनीक के माध्यम से मधुमेह की रोकथाम पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

एन्ड्रयू ने कहा कि दुनिया में डायबिटिज रोगियों का एक बडा वर्ग भारत में पाया जाता है जिसकी संख्या में दिन प्रतिदिन बढोतरी हो रही है मोबाइल हैल्थ तकनीक के जरिये मधुमेह से शरीर के महत्वपूर्ण अंगो पर पडने वाले जानलेवा दुष्प्रभाव से रोका जा सकता है। जोधपुर स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के प्रोजेक्ट पार्टनर क्ल्कि मेडिक्स की सीईओ अमेरिका वाशिंगटन की टिंग शी ने बतौर सहवक्ता स्वास्थ्यकर्मियों को प्रेक्टिकल ट्रेनिंग सत्र में एम.हैल्थ के सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी दी एवं इसे उपयोग करने के तरीके के बारे में बताया। टिंग शी ने प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान प्रतिभागियों की तकनीक से सम्बन्धित जिज्ञासाओं को शान्त किया।

एमहैल्थ डायरेक्टर एवं कार्यक्रम संयोजक विकास अरोडा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के पश्चात् सभी स्वास्थ्यकर्मी दो माह तक शहरी क्षेत्र में सर्वे कर डायबिटिज की रोकथाम एवं निवारण के लिए कार्य करेंगे।

पब्लिक हैल्थ विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि विश्वव्यापी संस्थान टाटा की ओर से डायबटिज की रोकथाम के लिए फंडिड एम.हैल्थ प्रोजेक्ट में माई खदिजा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईन्सेज, मौलाना आजाद इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और लाचू मेमोरियल कॉलेज के पब्लिक हैल्थ संकाय के 50 विद्यार्थियों को स्वास्थयकर्मियों के रूप में इस विशेष प्रोजेक्ट में अपनी सहभागिता प्रदान करने के लिए चयनित किया गया है।

पब्ल्कि हैल्थ विभाग के संकया सदस्य डॉ. नितिन जोशी ने मोबाइल हेल्थ से महत्वपूर्ण पहुलओं पर बात की। इससे पूर्व, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ अरविन्द माथुर ने डायबिटिज से जुड़ी आधारभूत जानकारी देते हुए, चिकित्सक-मरीज के सम्बन्ध एवं बेहतर कम्यूनिकेशन के स्किलस् पर विस्तृत जानकारी दी।