Home > Latest News / सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता मेें दिखा उत्साह

सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता मेें दिखा उत्साह

April 11, 2016

शैक्षणिक भ्रमण व विदाई समारोह में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर की कला संकाय के बी.ए. फाइनल के 80 छात्रों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए बुझावड ग्राम स्थित, यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन नये परिसर पहुंचा।

भ्रमण प्रभारी एवं कला संकाय डीन डॉ. इनाम इलाही ने बताया कि नवनिर्मित भवन के अवलोकन के पश्चात् सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों के अन्तर्गत गायन, बैडमिन्टन, रिंग एवं वन मिनट शो में गुब्बारे फूलाना, सुई पिरोना, गैंद बाल्टी में डालना, रस्सी कूदना आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयेर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य रऊफ अंसारी, निसार खिलजी, फिरोज काजी, शकील खिलजी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की एवं बीए. फाइनल के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियोें की विदाई के लिए, उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में उर्दू व्याख्याता अजीजुलहसन ने पूर्ण भागीदारी निभाते हुए समस्त छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। दल के सकुशल वापसी एवं शैक्षणिक भ्रमण के सफल संचालन के लिए यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेन्ट डॉ. हामिद अली खान एवं रजिस्ट्रार ओ.पी.बोहरा ने सभी की प्रशंसा की।