डायबिटिज अवेयरनेस के लिए एम.हैल्थ एप्लीकेशन युक्त मोबाइल वितरित
मौलाना आजाद विश्वविद्यालय जोधपुर के पब्ल्कि हेल्थ विभाग में चल रहे तीन दिवसीय ‘एम.हैल्थ (मोबाइल हैल्थ) प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कार्यरत 50 पब्लिक हैल्थ स्वास्थ्यकर्मियों को सोमवार को विवि के सभागार में आयोजित समापन समारोह में इंटरनेट सुविधा व एम. हैल्थ एप्लीकेशन युक्त मोबाइल वितरित किये गए है। स्वास्थयकर्मी इस मोबाइल तकनीक के माध्यम से मधुमेह की रोकथाम एवं जागरूकता पर कार्य करेंगे।
पब्लिक हैल्थ विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि सर रतन टाटा ट्रस्ट फंडिड एम.हैल्थ प्रोजेक्ट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ये सभी स्वास्थ्यकर्मी दो माह तक शहरी क्षेत्र में सर्वे कर डायबिटिज की रोकथाम एवं निवारण के लिए काम करेंगे।
समापन समारोह में मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी व शब्बीर अहमद खिलजी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्वास्थ्यकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ इस सामाजिक कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में केलिफॉर्निया के वेस्टर्न डायबिटिज इन्स्टीट्यूट के मधुमेह विशेषज्ञ एवं जोधपुर स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के विजिटिंग फैकल्टी एन्ड्रयू एस. प्यूमिरेन्ज़ व जोधपुर स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के प्रोजेक्ट पार्टनर क्ल्कि मेडिक्स की सीईओ अमेरिका वाशिंगटन की टिंग शी, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ अरविन्द माथुर, पब्ल्कि हैल्थ विभाग के संकाय सदस्य डॉ. नितिन जोशी और एमहैल्थ डायरेक्टर एवं कार्यक्रम संयोजक विकास अरोडा ने माई खदिजा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईन्सेज, मौलाना आजाद इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और लाचू मेमोरियल कॉलेज के पब्लिक हैल्थ संकाय से जुड़ेे 50 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया ।