एथेलेटिक्स खेलों के फाइनल में छात्र-छात्राओं ने लगाया जोर
जोधपुर 24 दिसम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राईमरी स्कूल के खेल परिसर में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत मंगलवार को कबडडी, खो खो, लांग जम्प, रस्साकस्सी, गोला फैंक क्रिकेट व बेडमिटन खेलों के फाइनल मैचो का आयोजन किया गया।
पीटीआई अब्दुल मलीक एवं शहनवाज खान ने बताया कि रोमांचक हुए कबडडी मैच आजाद दल ने को सुभाष दल को हराया। क्रिकेट के फाइलन मैच में 114 रन के लक्ष्य को सुभाष दल ने 14 रन से जीतकर आजाद दल पर विजय हासिल की। सुभाष दल के राहिल मैन ऑफ द मैच रहे। जिन्होंने 3 विकेट लेकर 20 बनाए। र्ग्ल्स बैडमिन्टन में सानिया मिर्जा दल ने कृष्णा पूनिया दल को तथा साईना नेहवाल दल ने पीटी उषा दल को पराजित किया। खो-खो के फाइनल मैच में छात्राओं के पीटी उषा दल ने कृष्णा पूनिया दल को हराया।
एथेलेटिक्स खेलों में लांग जम्प में प्रथम आजाद दल के युसीर बैलिम व सुभाष दल के एजाज द्वितीय स्थान पर रहे। छात्रों की रस्साकस्सी में आजाद दल प्रथम, गांधी दल द्वितीय एवं छात्राओं की रस्साकस्सी में कृष्णा पूनिया ने पहला व सानिया मिर्जा ने दूसरा स्थान हासिल किया। गोला फैंक में नेहरू दल के नदीम ने पहला और आजाद दल के अकरम खान ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाध्यापक अब्दुल वहीद बैलिम ने खिलाडियों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नवाज़ा जायेगा। प्रतियोगिताओं की सफलता में समस्त अध्यापकों का विषेष सहयोग रहा। संचालन चिन्मय जोषी ने किया।