Home > Latest News / पक्षी दिवस के मौके पर परिण्डे व चुग्गा पात्र लगाकर, स्काउट्स ने निभाया दायित्व

पक्षी दिवस के मौके पर परिण्डे व चुग्गा पात्र लगाकर, स्काउट्स ने निभाया दायित्व

May 04, 2016

मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल की ओर से बुधवार को स्काउट के अन्तर्गत मनाये जाने वाले “पक्षी दिवस” के मौके पर पक्षियों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए स्कूल परिसर में पानी के 18 परिण्ड़ें व 9 चुग्गा पात्र लगाए गए। 

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने पक्षी दिवस के उपलक्ष पर, स्काउट्स विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि गर्मी की छुट्टियों में अपने-अपने घरों, चौराहों, मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारे, गिरिजाघर एवं सार्वजनिक स्थानो पर नियमित रूप से साफ-सफाई में सहयोग करते हुए, पानी के परिण्ड़े व चुग्गा पात्र लगाकर सेवा कार्य करेंगे और आमजन को इसके प्रति जागरूक कर अपना उत्तरदायित्व निभायेगें।

इस अवसर पर स्काउट के जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के फाइनेंस ऑफिसर मोहम्मद आबिद, स्थानीय संघ सचिव नारायण सिंह सांखला, लीडर ट्रेनर झूमरलाल वैष्णव, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, प्रभारी कमिश्नर स्काउट बाबू खान शेख, प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, स्काउट मास्टर चिन्मय जोशी, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के रोवर लीडर डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, पीटीआई रमेश गौतम सहित समस्त स्काउट छात्रों ने परिण्ड़ों में पानी व चुग्गा पात्रों में दाना डाला। संचालन स्काउट मास्टर महेन्द्र कुमार सैन ने किया।