Home > Latest News / विद्याथियों ने ‘नशा मुक्ति व पर्यावरण जागरूकता‘ का लिया संकल्प

विद्याथियों ने ‘नशा मुक्ति व पर्यावरण जागरूकता‘ का लिया संकल्प

May 25, 2016

आचार्य प्रवर श्री पार्श्वचन्द्र जी म. सा. ने बोधी इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित ‘श्री जयमल जैन आध्यात्मिक ज्ञान ध्यान संस्कार शिविर‘ में अध्ययनरत शिविरार्थियों को अपने उद्बोधन में कहा कि आज के भौतिकवाद की चकाचौंध में फंसा मनुष्य अनेक दुष्कर्मों में लिपटा हुआ है। इन कार्यो को करते समय वह अपनी संस्कृति व मर्यादा को भूल जाता है। भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन एवं सर्वश्रैष्ठ संस्कृति है। भारतीय परम्परा उच्च आदर्शो से युक्त है जिसकी परिपालना से आज की पीढी विमुख हो रही है। इन युवकों का अनुसरण बच्चें कर रहे है। अतः बुजुर्गों को आवश्यक है कि वे भावी समाज की नींव अपने बालकों में सुसंस्कार रूप में डालें।

शिविर संयोजक राजेन्द्र कुमार लूणिया ने बताया कि देश के चौदह राज्यों के एक हजार छात्रों के इस पन्द्रह दिवसीय संस्कार शिविर में प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी मदनसिंह चौधरी ने कहा कि जीवन सुअवसरों का समंदर है, जीवन में किसी भी सुअवसर को खोना नहीं चाहिए।

प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी बृजपाल चारण ने कहा नेक बनो और संस्कारी बनो। जो अच्छा कार्य है, उसे बढावा दो और बुरे कार्य का बहिष्कार करों। प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी अनुभा वर्मा ने कहा कि जब आदतें गलत तरफ मुड जाती है तो वह नशा का रूप ले लेती है। हमें इससे दूर रहना है। बोधि इन्टरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य ने कह कि हमें डिप्रेशन, टेंशन से दूर रहकर, स्वंय पर विश्वास करना चाहिए।

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने ‘इन्सानियत‘ विषय पर अपने विचार व्यक्त कर, देश व दुनिया को कौमी एकता व भाईचारे का पैगाम दिया तथा कमजोर की मदद करने की बात कहीं। गुजरात मिल्ली कौंसिल आणंद के मोहम्मद इक़बाल ने कहा कि हमें बुराइयों से दूर रहकर, लोगों को हर धर्म की अच्छी बातें बताकर, उन्हें जोड़ना चाहिए।

हज कमेटी गुजरात सदस्य यासिन अजमेरवाला ने ‘गाय - मोहम्मद साहब के दृष्टिकोण में‘ विषय पर बात करते हुए गाय के फायदे बतायें एवं गो हत्या को बड़ा पाप बताया। इस मौके पर समाजसेवी नजीर खान ने गुरूदेवों की उपस्थिति में आज से आजीवन नशे का त्याग करने की प्रतिज्ञा ली। सभी अतिथियों का शिविर समिति एवं जेपीपी अहिंसा रिसर्च फाउन्डेशन की ओर से कर्म विज्ञान पुस्तक द्वारा सम्मान किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धीरजकुमार शर्मा ने जेपीपी अहिंसा रिसर्च फाउन्डेशन की वेबसाइट को लान्च किया। संचालन संजय पींचा ने किया। शिविर में योगेश लोहिया, दीपेन व्यास, महावीर कांकरिया, फिरोज अहमद काजी का सहित सर्व धर्म समुदायों के लोगो का विशेष सहयोग रहा।