Home > Latest News / राष्ट्रीय विष्वविद्यालय छात्र कौषल विकास (एनयुएसएसडी) कार्यक्रम

राष्ट्रीय विष्वविद्यालय छात्र कौषल विकास (एनयुएसएसडी) कार्यक्रम

September 01, 2016

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय,जोधपुर और
टाटा इन्सटिट्यूट ऑफ सोषल साइन्सेज, मुम्बई
के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विष्वविद्यालय छात्र कौषल विकास (एनयुएसएसडी) कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

मौलाना आजाद विष्वविद्यालय व टाटा इन्सटिट्यूट ऑफ सोषल साइन्सेज, मुम्बई की ओर से राष्ट्रीय विष्वविद्यालय छात्र कौषल विकास कार्यक्रम (एन.यू.एस.एस.डी.) के कार्यक्रम प्रबन्घक प्रदीप कुमार गुप्ता और जोधपुर जिले के वरिष्ठ के कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम चौहान के द्वारा विष्वविद्यालय के विज्ञान व बीसीए संकाय में अध्ययनरत करीब 300 से भी ज्यादा विद्यार्थियों का (एन.यू.एस.एस.डी.) के कार्यक्रम के बारें में ओरिएंटेषन किया गया।

कार्यक्रम प्रबन्घक प्रदीप कुमार गुप्ता ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुये ओरियंटेषन में उपस्थित सभी विधार्थियों को इस के कार्यक्रम के उद्देश्य  और महत्ता के बारे में बताया। मौलाना आजाद विष्वविद्यालय की तरफ से एनयुएसएसडी के कार्यक्रम संयोजक डॉ. अब्दुल्ला खालिद ने स्किल डेवलपमेन्ट की जीवन में महत्ता बताते हुए एन.यू.एस.एस.डी कार्यक्रम को कॉलेज में अध्ययनरत विधार्थियों के लिए अति-आवश्यक बताया। साथ ही कॉलेज के प्रत्येक विधार्थी को इस कार्यक्रम से जुड़ने को कहा।

ओरिएंटेषन के कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम चौहान ने बताया कि एन.यू.एस.एस.डी. एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है जो कि देष के जाने-माने प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और कौषल विकास पर प्रधानमंत्री के सलाहकार के कार्यालय के सहयोग से अगस्त 2013 में 9 राज्यों के 11 विश्वविद्यालयों के 34 कॉलेजों में शुरू किया गया। वर्तमान में यह कार्यक्रम देष भर में 45 से अधिक कॉलेजों में कार्यानवित किया जा रहा है। एन.यू.एस.एस.डी. का मुख्य उद्देश्य गरीब पृष्ठभूमि एवं वंचित क्षेत्रों से आने वाले स्नातक युवाओं को सक्षम करने एवं रोजगार के लिए रोजगारोन्मुखी कौषल षिक्षा प्रदान करना है। जोधपुर जिले के 6 कॉलेजों में यह कार्यक्रम वर्ष 2016-2017 में संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए इस तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में पहले वर्ष में फाउन्डेशन कोर्स, दूसरे व तीसरे वर्ष में डिप्लोमा का फर्स्ट व सैकेण्ड लेवल कराया जायेगा। इसके साथ ही सभी स्टूडेन्ट्स को टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइन्सेज युनिवर्सिटी की तरफ से NUSSD कार्यक्रम के प्रत्येक चरण के लिए प्रतिवर्ष मार्क-षीट व प्रमाण पत्र दिये जायेगें। जिससे की कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी स्नातक पूरी करने के साथ-साथ अपने कौशल का विकास करके रोजगार प्राप्त कर सके। सभी विषयों को पढ़ाने के लिए टी.आई.एस.एस की तरफ से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जायेगी। और उन सभी प्रशिक्षकों को संबंधित कोर्स सहयोगी संस्थान के मुख्य प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कॉलेज स्टूडेन्ट्स को यूथ लीडरषीप एण्ड पीपल स्किल, इंग्लिश कम्यूनिकेषन, डिजिटल, फाइनेन्सियल व लीगल लिटरेसी, वर्किंग विद कम्यूनिटिज, के बारे में प्रथम वर्ष में सॉफट स्किल पढ़ाया जायेगा। दूसरे व तीसरे वर्ष में स्टूडेन्ट्स को एन्टरप्रन्योरषिप, एगरीकल्चर एक्टिविटी, हेल्थकेयर व रिटेल मैनेजमेन्ट, ट्रेवल व टूरिजम, हॉस्पीटलिटी, इंष्योरेंस, बैकिंग, ईकॉमर्स, फैषन डिजायनिंग, कम्यूनिटी डेवलपमेंट व लोकल गवर्नेंस सहित कई विषयों के बारें में विस्तार से पढ़ाया जायेगा। ओरिएंटेषन कार्यक्रम के अंत में मौलाना आजाद विष्वविद्यालय के एनयुएसएसडी कार्यक्रम संयोजक डॉ. अब्दुल्ला खालिद नेे सभी षिक्षकों व विधार्थियों को धन्यवाद दिया।