कमला नेहरू नगर स्थित मांई ख़दिजा इन्स्टीट्यूट ऑॅफ नर्सिंग साईंसेज में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर ‘स्वैच्छिक रक्तदान की महत्ता‘ विषय पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही माई खदिजा रेड़ रिबन कल्ब के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रोत्साहन के सन्दर्भ में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम संचालक अल्लानूर मेहर ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रिया वैष्णव ने प्रथम, मलयश्री ने द्वितीय व अजहरूद्दीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। व्याख्यान प्रतियोगिता में रहमान ने पहला, प्रदीप चौहान ने दूसरा, नाजिम अंसारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री व एड़वाइजर फिरोज अहमद काजी ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वाइस प्रिंसीपल हितेशानन्द त्रिवेदी, गिरीश सिंह, वाजिद इलाही, सुशील सीरवी, रिजवान अली, मीना विश्नोई तथा अन्य सभी स्टॉफ उपस्थित थे।