विष्व अहिंसा दिवस के अवसर पर दुनिया के लागों को ‘ईष्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान‘ और
‘जय जवान-जय किसान‘ के नारों से दिया पैगाम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधाी की 147वीं तथा देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 112वीं जयन्ति और पूरी दुनिया में मनाये जाने वाले विष्व अहिंसा दिवस के मौके पर कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बडे सार्थक और रचनात्मक पोस्टर के जरिये गांधीजी के मशहूर भजन ‘ईष्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान‘ और शास्त्री जी के मषहूर नारे ‘जय जवान-जय किसान‘ के द्वारा उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी।
स्कूल प्रिन्सीपल इन्तिखाब आलम ने कहा कि विद्यार्थियों ने आमजन को दुनिया में हो रही जातीय हिंसा व भेदभाव का खात्मा करने एवं दुनिया की खुषहाली व देश की तरक्की के लिए गांधीजी और शास्त्री के आदर्शो पर चलकर, कौमी एकता, भाईचारा, इंसानियत का पैगाम देने और ईमानदारी व कड़ी मेहनत से कार्य करने की अपील की। बच्चों ने सामूहिक रूप से गांधीजी के प्रसिद्ध भजन को गीत के रूप में पेश भी किया।
इस मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शो को जिन्दगी में अपनाने का कहते हुए कहा कि हमें बच्चों में ऐसे कार्यक्रमों से देष के महान लोगों के प्रति मोहब्बत करने का ज़ज़्बा पैदा करना चाहिए। मोहम्मद वक़ास, मोहम्मद अय्यूब, रिज़वान खान सहित कई शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।