Home > Latest News / शिक्षक और छात्र का रिश्ता जन्म भर का होता है - आलम

शिक्षक और छात्र का रिश्ता जन्म भर का होता है - आलम

September 05, 2016

शिक्षक दिवस के अवसर पर, भारत के द्वितीय राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और महापुरूषों को किया याद

देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मोत्सव पर मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस के मौके पर सोमवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक समारोह में आयोजित रंगमच के जरिये अपने अध्यापकगणों का सम्मान किया। स्कूल प्रिन्सीपल इन्तिखाब आलम ने कहा कि शिक्षक और छात्र का रिष्ता जन्म भर का होता है। हमें छात्र-छात्राओं में नैतिकबोध और चरित्र का निर्माण करना है ताकि ये भविष्य के सुसंस्कारित शिक्षक बनकर देश का नाम रोषन कर सकें।

इस मौके पर स्टूडेन्ट्स ने देश के महापुरूषों महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानन्द, मौलाना अबुल कलाम आजाद, एपीजे अब्दुल कलाम, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत के बेहतरीन शिक्षकों में शुमार करते हुए उनकी तस्वीरों के साथ उनके दिये गय संदेशों जैसे अहिंसा, शिक्षा, सच्चाई और एकता का पैगाम दिया। समारोह में शिक्षक साकिर अंसारी सहित समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।