प्रभावशाली शिक्षक बनने के लिए नैतिक रूप से मज़बूत बनना ही होगा-सैफी
भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मोत्सव शिक्षक दिवस पर
उनके आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प
राष्ट्रीय पर्व शिक्षक दिवस के अवसर पर मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल की जूनियर विंग में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने अपने अध्यापकों की जीवन शैली एवं चरित्र को आत्मसात करते हुए, गुरूजनों के आदर्शो पर चलने का संकल्प किया। स्कूल कॉर्डिनेटर शेहला सैफी ने जानकारी दी कि देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर और माई टीचर माई गाइड, माई टीचर माई आईडल, एज्यूकेशन इज अवर मिशन, एज्यूकेशन रिवल्यूशन के समान, माई टीचर माई हीरो, टी से टीचर और हैप्पी टीचर्स डे के नारे लिखी तख्तिया हाथों में थामकर प्रभावशाली शिक्षक बनने केे लिए नैतिक रूप से मज़बूत बनने का संकल्प लिया। समारोह में प्रिन्सीपल जूबेर खान, अनिसा अब्बासी सहित समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।