मौलाना आजाद बीएड कॉलेज एवं महिला बीएड़ कॉलेज मे खेल सप्ताह के प्रतिभागियों का हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
जोधपुर 24 दिसम्बर। मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं मौलना आाजाद मुस्लिम महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे खेल सप्ताह का समापन मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन के साथ हुआ। बीएड़़ कॉलेज के खेल प्रभारी शहाबुद्दीन खान ने कहा कि क्रिकेट के फाइनल में पावस सदन ने हेमन्त सदन को व वॉलीबॉल में हेमन्त सदन ने शरद सदन को पराजित किया। म्यूजिकल चेयर, बोरा रेस, लेमन स्पून रेस में अनिता मूलेवा, हेमा, पूजा जांगिड़, हर्षा वैष्णव, किरण कुमारी, लवलीना, अज़हरूद्दीन, बंकाराम व हेमा, अनिता मूलेवा व सरिता क्रमषः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
महिला बीएड़ कॉलेज की खेल प्रभारी रीना गोयल ने बताया कि बैड़मिन्टन में प्रतिभा केसवानी, शेख अफसाना खान, स्पून रेस में इन्दू बाला, सेक रेस में रेखा पटेल व म्यूजिकल चेयर में सुमन चौधरी, नीतू राठौड़, प्रतिभा केसवानी ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। समस्त विजेता प्रतिभागियों को प्रषस्ति पत्र एवं कलम पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये गये।
समारोह के मुख्यअतिथि इग्नू असिस्टेंट रिज़नल डायरेक्टर अजय वर्धन आचार्य ने परिश्रम से मिलने वाले पुरस्कार को सर्वोत्तम बताकर, निरन्तर मेहनत करने का आह्वान किया। महिला बीएड़ प्राचार्या माधुरी दत्ता एवं बीएड़ प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड ने बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों के सप्ताह भर हुए खेलकूद प्रदर्षन की सरहना की। इस अवसर पर हनी अभिचंदानी, सलीम अहमद, संध्या शुक्ला, तनुश्री माथुर, राम प्रकाश जाखड़, फरीदा गौरी, डॉ श्वेता अरोड़ा, ममता सिंह, डॉ.प्रमीला गहलोत, मोहम्मद रफीक, तनवीर काजी, गीता शर्मा, कान्ता मिश्रा सहित समस्त प्राध्यापक व बीएड़ प्रषिक्षणार्थी उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चंुदड़ीगर ने किया। बीएड़ कंट्रोलर ओपी बोहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।