Home > Latest News / दूरदर्शी लोग बनाते है, भविष्य की कामयाब नस्लें - ज़मा

दूरदर्शी लोग बनाते है, भविष्य की कामयाब नस्लें - ज़मा

September 10, 2016

पर्सनलिटी डेवलपमेन्ट और कम्यूनिकेषन एण्ड पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स पर
हैदराबाद के अन्तर्राष्ट्रीय मोटिवेटर और ट्रेनर मुनवर ज़मा ले रहे है 40 दिवसीय वर्कशॉप

आप अपने मोबाइल पर, अपने कॉस्मिटिक पर, अपने खाने व अपने पेट्रोल पर साल भर में कितने रूपये खर्च करते है और आप साल भर में ज्ञानवर्धक किताबों पर कितना खर्च करते है। ये कहना है हैदराबाद के इंग्लिस हाऊस के मैनेजिंग डायरेक्टर और अन्तर्राष्ट्रीय मोटिवेटर ट्रेनर मुनवर ज़मा का, वे बतौर मुख्य वक्ता कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी की ओर से शुक्रवार से शुरू हुई 40 दिवसीय पर्सनलिटी डेवलपमेन्ट और कम्यूनिकेषन एण्ड पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स विषय पर आयोजित वर्कशॉप में बोल रहे थे।

मुनवर ज़मा ने वर्कशॉप के तीन सत्रों में बैठे इंजिनियरिंग, बीएड, बीए., बीकॉम, बीएससी, बीसीए, नर्सिंग स्टूडेन्स और टीचर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पहले आदर्ष हमारे माता-पिता और दूसरे टीचर्स हैं। हमें उनकी हर बात माननी चाहिए। मुनवर ज़मा ने कहा कि वर्कशॉप के चालीस दिनों में अंग्रेजी में कैसे बोले, आत्मविष्वास कैसे बढ़ायें, समूह में बात कैसे करें और अपने जॉब से कैसे प्यार करें सहित व्यक्तित्व विकास और इंग्लिस कम्यूनिकेशन स्किल को बेहतर बनाना सिखाया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोगों से रिलेशन डवलेप करें। इन्सानियत का पैगाम दें तथा कम्यूनिकेशन स्किल बढाकर, शब्दों का सहीं उच्चारण कर, उनका अर्थ समझे।

ज़मा ने कहा कि डॉक्टर मरीज की जान बचाता है, टीचर पीढी बनाते हैं लेकिन विजनरी (दूरदर्शी) लोग भविश्य की कामयाब नस्ले (पीढियां) बनाते है वे कई टीचर, डॉक्टर, इन्जिनियर, वैज्ञानिक और आदर्ष व्यक्ति तैयार करते है। हमें विजनरी बनना है। बड़े सपने देखने है और उन्हें पूरा करने केे लिए कड़ी मेहनत करनी है ताकि मुल्क को हमसे नई ऊंचाईयां मिले।

वर्कशॉप के उद्घाटन समारोह के विषिष्ट अतिथि हैदराबाद के इन्टरनेषनल स्पीकर, चाइल्ड स्पेस्लिस्ट और पिछले सत्रह वर्षो से वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेषन के सऊदी अरब के सलाहकार डॉ. मोहम्मद अब्दुल रफीक ने मुनवर जमा का परिचय देते हुए कहा कि वर्ष 2010 में यंग अचीवर अवार्ड, वर्ष 2011 में राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड, वर्ष 2012 में वर्ल्ड ह्यूमन राइट प्रोटेक्षन एसोसियेषन अवार्ड, वर्ष 2013 में इण्डियन आइकन अवार्ड से ज़मा सम्मानित किये जा चुके है।

मुनवर ज़मा ने देश के कई शहरों, दिल्ली के इस्लामिक कल्चर सेन्टर, कर्नाटक बेलगाम के गोमतेष विद्यापीठ सहित हाल ही में सऊदी अरब में इंग्लिस स्पीकिंग और कम्यूनिकेशन पर चालीस दिनों का सफल वर्कशॉप आयोजित किया है।

मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने स्वागत समारोह में कहा कि वर्कशॉप का मकसद समस्त छात्र, छात्राओं और टीचर्स में आत्मविष्वास और इंग्लिश कम्यूनिकेशन स्किलस् को बढाना है जिससे उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल हो। समारोह में हैदराबाद के राहिल जफर, कफील अहमद, तन्जील अहमद, डी.वाई.एस.पी. मुमताज खां, वक्फ बोर्ड राजस्थान के पूर्व चेयरमेन शौकत अंसारी, एड़वोकेट रिड़मल खां मेहर, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, पूर्व सचिव डॉ. गुलाम रब्बानी, सदस्य हनीफ लोहानी, निसार खिलजी, खालिद कुरैशी, नौषाद खां, रऊफ अंसारी, फिरोज काजी, शकील खिलजी सहित कई सदस्यगण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। वर्कशॉप में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी, मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड़ कॉलेज, मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज, माई खदिजा इन्स्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज, मौलाना आजाद मुस्लिम सी. सै. स्कूल, फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सी.सै. स्कूल, मदरसा मौलना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल, मदरसा क्रिसेन्ट स्कूल, मदरसा मोहम्मदिया स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण अलग-अलग सत्रों में भाग ले रहे है। पूर्व मे तिलावते कुरान मौलाना शाहिद नदवी ने किया। संचालन मोहम्मद अमीन ने किया। धन्यवाद शब्बीर अहमद खिलजी ने दिया।