Home > Latest News / मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने प्रोफेसर अख्तरूल वासे

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने प्रोफेसर अख्तरूल वासे

September 19, 2016

राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे बनें
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर

जामिया मिलिया इस्लामिया विष्वविद्यालय नई दिल्ली के इस्लामिक स्टडीज विभाग के हेड पद से सेवानिवृत और भाषायी अल्पसंख्यक आयोग नई दिल्ली के पूर्व कमीष्नर पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने सोमवार को मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के अध्यक्ष (वाइस चांसलर) पद का भार ग्रहण किया।

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के महासचिव मोहम्मद अतीक ने प्रोफेसर अख्तरूल वासे के स्वागत में आयोजित समारोह में प्रोफेसर वासे के बारे में बताते हुए कहा कि कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित प्रोफेसर वासे 25 वर्षो से ज्यादा समय तक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे और विभागाध्यक्ष, डीन संकाय एवं जाकिर हुसैन इन्स्टीट्यूट ऑफ इस्लामिक स्टडीज, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के निदेशक के पद पर भी रह चुके है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं से प्रोफेसर वासे का सक्रिय सम्बन्ध रहा है और वे 50 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुके है। प्रोफसर वासे के लिए राजस्थान के सन्दर्भ में यह बात उल्लेखनीय है कि वे 1995 से 2005 तक ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह कमेटी अजमेर के सदस्य, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष भी रह चुके है।

स्वागत समारोह में प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने अपने सम्बोधन में कहा कि मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर की विषेषता यह है कि ये समाज के उन अतिपिछड़े और अशिक्षित लोगों तक शिक्षा को पहुंचाने के लिए समर्पित है जो कि कम साधन और दूसरी सामाजिक रूकावटों की वजह से शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ रहते है। हम इस विष्वविद्यालय को व्यावसायिक नहीं बल्कि सेवा की भावना से आगे बढ़ाने के लिए वचनवबद्ध है।

इस मौके पर मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रहे वरिष्ठ शिक्षाविद ओपी बोहरा का मोमेन्टो, माला, साफा से सम्मानपूर्वक विदाई समारोह भी किया गया। समारोह में हैदराबाद इंग्लिस हाऊस के मुनवर जमा, राजस्थान वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमेन शौकत अंसारी, सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, उपाध्यक्ष नजीर खां, सदस्य हाजी अबादुल्लाह कुरैषी, डॉ. गुलाम रब्बानी, फजलुर्रहमान, हारून खान, हनीफ लोहानी, मोहम्मद अली चुंदडीगर, रऊफ अंसारी, निसार खिलजी, फिरोज काजी, खालिद कुरैशी, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद आसिफ, शकिल खिलजी, यूनिर्विटी के रजिस्ट्रार इमरान खान पठान, डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान, मोहम्मद निसार, मोहम्मद अतीक सिद्दीकी, अयाज अहमद, मोहम्मद अमीन, मुजीब अहमद काज़ी, इन्तिखाब आलम, सलीम अहमद, मोहम्मद सादिक फारूकी, सोसायटी की गवर्निंग कौंसिल कमेटी, समस्त सदस्यगण व व्याख्यातागणों ने प्रोफेसर वासे को यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। संचालन मौलाना शाहिद हुसैन नदवी ने किया। आभार सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी ने दिया।