Home > Latest News / राष्ट्र के लिए प्रतिदिन एक घण्टा सद्भावना के नाम करें - जोशी

राष्ट्र के लिए प्रतिदिन एक घण्टा सद्भावना के नाम करें - जोशी

August 16, 2016

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में आयोजित सद्भावना दिवस एवं
स्वर्गीय गांधी की 73वीं जयन्ति के मौक़े पर ‘सद्भावना दौड़‘ का हुआ आयोजन

युवाओं को देश के लिये सद्भावना के साथ कार्य करना चाहिए। हमें आज़ादी के 70 वर्षो बाद, राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए आगे आकर कार्य करना है।

ये कहना है नेहरू युवा केन्द्र जोधपुर के जिला युवा समन्वयक श्याम सुन्दर जोशी का। वे नेहरू युवा केन्द्र जोधपुर एवं मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर की ओर से स्वर्गीय तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 73वीं जयन्ति पर प्रतिवर्ष होने वाले ‘सद्भावना दिवस‘ के उपलक्ष में आयोजित ‘सद्भावना दौड़‘ में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।

एस.एस.जोशी ने कहा कि युवा अपने 24 घण्टो के समय में से एक घण्टा अपने व अपने राष्ट्र के लिए निकाले और इस दौरान युवा योगा, शारीरिक व्यायाम, राष्ट्र में अमन-चैन, भाईचारा, कौमी एकता व सामाजिक सहायता का पैगाम दें। इस सद्भावना दौड का संदेश हमारे देश के महान नेताओं की ओर से किये गये कार्यो को आदर्श रूप में याद रखना है। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने छात्र-छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए, कड़ी मेहनत से दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में मुल्क और परिवार का नाम रोशन करने की अपील की।

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट हामिद अली खान ने देश के महान महापुरूषों के जीवन से सीख लेकर उन जैसा बनने का संदेश दिया। यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार एवं दौड़ के संयोजक मोहम्म्द रफीक खान ने बताया कि दौड़ में स्टूडेन्ट्स ने आओ सब मिलकर दौड़े, रन फॉर इण्डिया, सद्भावना दौड़, रन फॉर पीस, रन फॉर हारमनी, कौमी एकता-देश की एकता, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, सरीखे नारों की तख्तियां और स्वर्गीय गांधी की तिरंगे सहित तस्वीर रूपी बैनर को हाथों में थामकर, रैली में सामाजिकद सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता और आपसी भाईचारे का पैगाम दिया।

सद्भावना दौड़ में नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार हरिसिंह चारण, राष्ट्रीय युवा कोर स्वंय सेवक अशोक चौधरी, प्रदीप सिंह, राजपुरोहित, यूनिवर्सिटी की कला संकाय डीन डॉ. अहमद, वाणिज्य संकाय डीन डॉ. निरंजन बोहरा, विज्ञान संकाय डीन डॉ. पीयुश शर्मा, इमरान खान पठान, राशिद खान, डॉ. इनाम इलाही, डॉ. साबरा कुरैशी, डॉ. मरजीना, डॉ. नीलम जोशी, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, डॉ. सुरेश भाटी, डॉ. लक्ष्मण बाला, डॉ. सीमा परवीन खान, डॉ. मेहबूब, डॉ. रईस, डॉ. हबीब, डॉ. मीनू, ज्योति गुर्जर, शाहिद, जितेन्द्र बोहरा, खुशबु, इस्लाम, जाहिद, नासिर, नदीम सहित समस्त व्याख्याताओं, विद्यार्थियों एवं असिस्टेट प्रोफेसर जुगनू मेहर का विशेष सहयोग रहा। संचालन मोहम्मद रफीक खान व धन्यवाद डॉ. हामिद अली ने दिया।