विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आजादी के 70 वर्षो की खुशी के मौके पर 9 से 23 अगस्त में
‘याद करों कुर्बानी‘ देश व्यापी अभियान में देशभक्ति गीतों व देशभक्ति नारों की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ऐ मेरे प्यारे वतन, धरती सुनहरी अम्बर नीला ऐसा देश है मेरा, हम होंगे कामयाब, गांव में लाइटें लागी, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, मेरा मुल्क मेरा देश, वन्दे मात्रम और कहते है हमको प्यार से, हम इण्डिया वाले जैसे सुरीले देशभक्ति नगामों में आजादी की गूंज सुनने को मिली।
मौक़ा था, विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की ओर से देश की आजादी के 70 वर्षो की खुशी के मौके पर 9 से 23 अगस्त में ‘याद करों कुर्बानी‘ शीर्षक के देश व्यापी अभियान में कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में सोमवार को आयोजित ‘देशभक्ति गीतों की गायन प्रतियोगिता‘ का।
यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ. हामिद अली खान ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए बताया कि आजादी के इस अभियान में कला व वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रस्तृति दी। साथ ही विज्ञान संकाय के स्टूडेन्ट्स ने देशभक्ति विषयक स्लोगन प्रतियोगिता में ‘वेश भाषा रंग चाहे अनेक है, हिन्द के निवासी सभी जन हम एक है‘, ‘शिक्षा स्वास्थ्य और सम्मान, आजाद की यही पहचान‘ जैस खूबसूरत नारें लिखे।
गायन प्रतियोगिता में बी.ए. सेमेस्टर फर्स्ट की अफसाना ने पहला, मुबस्सिरा ने दूसरा तथा बी.ए. सेमेस्टर थर्ड की शाहिन व यास्समीन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगिता में बीएससी थर्ड ईयर की हाफिजा बानो ने प्रथम, बीएससी थर्ड सेमेस्टर के सुरजा राम ने द्वितीय बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर के भागीरथ सुथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीजीडीसीए के वसारत नवाज और फार्मेसी के जगदीश पटेल के नारे भी सराहनीय रहे।
समारोह में कला संकाय डीन डॉ. अहमद, वाणिज्य संकाय डीन डॉ. निरंजन बोहरा, विज्ञान संकाय डीन डॉ. पीयुश शर्मा, इदरीस खान, इमरान खान पठान, राशिद खान, इदरीस खान,डॉ. इनाम इलाही, डॉ. साबरा कुरैशी, डॉ. मरजीना, डॉ. नीलम जोशी, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, डॉ. सुरेश भाटी, डॉ. लक्ष्मण बाला, डॉ. सीमा परवीन खान, डॉ. मेहबूब, डॉ. रईस, डॉ. हबीब, डॉ. मीनू, ज्योति गुर्जर, शाहिद, जितेन्द्र बोहरा, खुशबु, इस्लाम, जाहिद, नासिर, नदीम असिस्टेट प्रोफेसर जुगनू मेहर सहित समस्त व्याख्यातागण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।