विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की ओर से देश की आजादी के 70 वर्षो की खुशी के मौके पर 9 से 23 अगस्त तक
‘याद करों कुर्बानी‘ शीर्षक के देश व्यापी अभियान के अन्तर्गत ‘सामुहिक राष्ट्रगान‘ का हुआ आयोजन
विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की ओर से देश की आजादी के 70 वर्षो की खुशी के मौके पर 9 से 23 अगस्त तक ‘याद करों कुर्बानी‘ शीर्षक के देश व्यापी अभियान के अन्तर्गत कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में मंगलवार को सामुहिक रूप से समस्त छात्र-छात्राओं एवं व्याख्याताओं की ओर से ‘सामुहिक राष्ट्रगान‘ का गायन किया गया।
यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ. हामिद अली खान ने बताया कि समस्त स्टूडेन्ट्स ने देश की आजादी के 70 वर्षो की इस खुशी को राष्ट्रगान में खूबसूूरत तरीके से पूरे सम्मान के साथ पेश किया। यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान ने कहा कि इससे पूर्व कला व वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रस्तृति दी। साथ ही विज्ञान संकाय के स्टूडेन्ट्स ने देशप्रेम विषयक स्लोगन प्रतियोगिता में ‘शिक्षा स्वास्थ्य और सम्मान, आजाद की यही पहचान‘ सरीखे बेहतरीन नारें लिखे।
देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता के विजेताओं में अफसाना मुबस्सिरा, शाहिन व यास्समीन तथा स्लोगन प्रतियोगिता में हाफिजा बानो, सुरजा राम, भागीरथ सुथार ने क्रमशः पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वसारत नवाज और जगदीश पटेल के नारे भी सराहनीय रहे।
समारोह में कला संकाय डीन डॉ. अहमद, वाणिज्य संकाय डीन डॉ. निरंजन बोहरा, विज्ञान संकाय डीन डॉ. पीयुश शर्मा, इदरीस खान, इमरान खान पठान, राशिद खान, डॉ. इनाम इलाही, डॉ. साबरा कुरैशी, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, डॉ. मरजीना, डॉ. नीलम जोशी, डॉ. सुरेश भाटी, डॉ. लक्ष्मण बाला, डॉ. सीमा परवीन खान, डॉ. मेहबूब, डॉ. रईस, डॉ. हबीब, डॉ. मीनू, ज्योति गुर्जर, शाहिद, जितेन्द्र बोहरा, खुशबु, इस्लाम, जाहिद, नासिर, नदीम असिस्टेट प्रोफेसर जुगनू मेहर सहित समस्त व्याख्यातागण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।