Home > Latest News / रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट से ही लें दवाईयां

रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट से ही लें दवाईयां

September 24, 2016

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की पूर्व संध्या पर जनजागरूता रैली एवं सामूहिक शपथ का हुआ आयोजन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की पूर्व संध्या पर मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के फार्मेसी संकाय और मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी जोधपुर के विद्यार्थियों की ओर से शनिवार को जन-जागरूकता रैली एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया।

यूनिवर्सिटी के फार्मेसी संकाय के डीन डॉ. पीयुष शर्मा ने कहा कि रैली में फार्मेसी से जुड़े बुनियादी नियमों के नारों की तख्तियां हाथों में थामकर, आमजन से ये अपील की गई, कि वें रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट से ही दवाइयाँ खरीदें तथा रजिस्टर्ड फार्मासिस्टों को संदेष दिया गया कि वे अपना फार्मेसी लाइसेंस किसी को भी किराये पर नहीं दें। जो कि फार्मेसी काउन्सिल ऑफ इण्डिया के नियमानुसार है।

उन्होंने कहा कि एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट समाज के लिए इसलिए उपयोगी है क्योंकि वह जानकारी रखता है कि दवाईयां किस प्रकार बनती है कौन-कौन सी दवाईयां किन बीमारियों में दी जाती है और इनके साइड इफेक्ट क्या-क्या हेै।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इमरान खान पठान ने बताया कि नकली एवं एक्सपाइरी दवाईयों की रोकथाम में रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह डॉक्टर व अस्पताल के साथ जुड़कर इनकी रोकथाम में उपयोगी साबित होता है। रैली कमला नेहरू नगर से शुरू होकर, नाईयों की बगेची, चौपासनी रोड़, प्रथम पुलिया, लाल पुलिया, बिलाल मस्जिद, श्याम नगर, दस दुकान, शान्तिप्रियनगर व पाल लिंक रोड़ होते हुए पुनः कॉलेज परिसर पहुंची। रैली से पूर्व आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए फार्मेसी के छात्र-छात्राओं की ओर से सामूहिक रूप से फार्मेसी की शपथ भी ली गई।

जनजागरूकता के इस सामुहिक कार्यक्रम में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी के प्रिन्सीपल आषिष चौधरी, मोहम्म्मद वकास, सुरभी जांगिड़, गायत्री पानिकर, सुनील सैनी, राजकुमार माथुर, राघव राव, अपूर्वा सहगल मोहम्मद अय्यूब, भूराराम, करणसिंह सहित समस्त षिक्षकगण एवं फार्र्मेसी के छात्र-छात्राओं का विषेष सहयोग रहा।