स्वच्छ भारत अभियान के तहत
थ्री राज गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छ भारत अभियान के तहत कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय की थ्री राज गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स ने आमजन एवं राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गुरूवार को रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। फिरोज खान गर्ल्स स्कूल की केयरटेकर कविता डाबी ने बताया कि इस दौरान कैडे्टस ने जूना खेडापति मन्दिर, चीरघर मस्जिद, कमला नेहरू नगर के आसपास के क्षेत्र में झाडू लगाकर साफ-सफाई की और कचरे को कचरापात्र में डालकर, उचित स्थान पर पहुंचाया। इस अभियान में स्कूल प्रिन्सीपल शमीम शेख और कैडेट्स फिरदौस, नाज, शाहीन सहित समस्त थ्री राज गर्ल्स बटालियन साथियों का सहयोग रहा।