डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 85वीं जयन्ति पर उन्हें पेश की गई खिराज ए अकीदत
‘सपने वह नहीं जो आप नींद में देखते है, यह तो एक ऐसी चीज जो आपको नींद ही नहीं आने देती‘, ऐसे ही प्रेरणास्त्रोत स्लोगन से सजे पोस्टर के जरिये कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय की छात्राओं ने “स्वर्गीय राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 85वीं जयन्ति पर उन्हें उनके खुद के लिखे नारों से श्रृद्धांजलि“ पेश की।
प्रिन्सीपल शमीम शेख ने बताया देश के 11वें राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से जाने वाले स्वर्गीय कलाम ने अपने जीवन काल में देश की रक्षा और अन्तरीक्ष अनुसंधान के लिए कई अन्तरीक्ष विमानों का निर्माण करवाया। साथ ही कई ज्ञानरूपी पुस्तकें भी लिखी। ‘भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के उनके विजन वर्ष 2020‘ को साकार करने के लिए हमें उनकी आदर्श बातां को जीवन में अपनाना होगा।
इस श्रृदांजलि कार्यक्रम में शिक्षिका फरूख तस्कीन जई, नसीम नईम सहित समस्त शिक्षकगणों व छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।