भारत रत्न स्वर्गीय कलाम की जयन्ति पर उन्हें किया याद
मौलाना आजाद मुस्लिम बी.एड कॉलेज के छात्रध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं ने देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी 85वीं जयन्ति के मौके पर शनिवार को श्रृदांजलि पेश की।
प्रिन्सीपल श्वेता अरोडा ने जानकारी दी कि बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने मिसाइल मेन के रूप में अपनी पहचान रखने वाले स्वर्गीय कलाम के जीवनकाल की उपलब्धियों से सीख लेते हुए उनकी तरह एक बेहतरीन शिक्षक बनने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में उनके जन्मदिवस को वर्ल्ड स्टूडेन्ट डे के तौर पर मनाया जाता है।
सभी विद्यार्थियों ने एक पोस्टर के जरिये उनकी बतायी बातों का उल्लेख किया। साथ ही अपने चेहरे पर स्वर्गीय कलाम का मास्क लगाकर उनकी तरह बनने की प्रेरणा ली। इस समारोह में सलीम अहमद, राम प्रकाश जाखड, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, वाजिद शेख, तनुश्री माथुर, मदीना बानो, शहबाज खान, असलम सहित समस्त व्याख्यताओं व स्टूडेन्ट्स का विशेष सहयोग रहा।