मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज में छात्राध्यापिकाओं ने सांता क्लॉज बन,
ईशवर से नववर्ष में खुशहाली की प्रार्थना की।
जोधपुर 25 दिसम्बर। मौलाना आजाद मुस्लिम महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बुधवार को क्रिसमस डे के अवसर पर बीएड़ छात्राध्यापिकाओं ने सांताक्लाज बन, खूबसूरत क्रिसमस ट्री एवं केन्डल्स के साथ नववर्ष के आगमन पर ईष्वर से देश व दुनिया में महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की कामना की। साथ ही “बेटी बचाओ-देश बचाओ” के सामाजिक संदेष के साथ बेटियों को हर कठिन परिस्थितियों का ड़टकर मुकाबला करने का संदेष दिया गया।
इस अवसर महिला बीएड़़ प्राचार्या माधुरी दत्ता ने कहा कि मुल्क में खुशहाली और भाईचारे के लिए सभी सम्प्रदायों के लोगों को एक दूसरे की भावनाओं एवं रिति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए। सांताक्लाज बनी बीएड़ छात्राध्यापिका गीता ने सभी को ट्रॉफी और बेस्ट वीषस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीएड़ कंट्रोलर ओपी बोहरा, प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़, सलीम अहमद, संध्या शुक्ला, तनुश्री माथुर, राम प्रकाश जाखड़, फरीदा गौरी, डॉ श्वेता अरोड़ा, रीना गोयल, शहाबुद्दीन खान, ममता सिंह, तनवीर अहमद, डॉ.प्रमीला गहलोत, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद इकबाल चुदड़ीगर तनवीर काजी, गीता शर्मा, कान्ता मिश्रा, मोहम्मद सादिक सहित समस्त प्राध्यापक व बीएड़ प्रषिक्षणार्थी उपस्थित थे।