Home > Latest News / केन्द्रीय अल्संख्यक कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी से की मुलाक़ात

केन्द्रीय अल्संख्यक कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी से की मुलाक़ात

November 01, 2016

केन्द्रीय अल्संख्यक कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी से की मुलाक़ात
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की ओर से नक़वी का किया गया स्वागत

देश के सबसे बड़े त्यौहार दिपावली के दिन केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नक़वी को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के महासचिव मोहम्मद अतीक और मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर (राजस्थान) के प्रेसिडेन्ट (वाइस चांसलर) पद्म श्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने उनके निवास स्थान पर मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी की ओर से उनका खै़रमक़दम (स्वागत) किया।

सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने संस्थान की ओर से संचालित समस्त शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थानों के बारे में नक़वी को जानकारी देते हुए मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के गांव बुझावड़ स्थित यूनिवर्सिटी के निर्माणीधीन भवन की प्रगति और यूनिवर्सिटी में संचालित शैक्षिक व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से अवगत कराया। साथ ही यूनिवर्सिटी के अवलोकनार्थ एज्यूकेशनल कॉन्फ्रेंस में आने के लिए निमंत्रण दिया। जिसे नक़वी ने सहर्ष कबूल कर लिया।

केन्द्रीय अल्संख्यक कार्य राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिये जाने पर मुख्तार अब्बास नक़वी को सोसायटी के समस्त सदस्यों और जोधपुर शहर वासियों की ओर से दिली मुबारकबाद पेश की गई।