Home > Latest News / जागरूकता व बचाव ही एड्स का इलाज - खत्री

जागरूकता व बचाव ही एड्स का इलाज - खत्री

December 01, 2016

विश्व एड्स दिवस पर नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने एड्स अवेयरनेस के लिए किये कई आयोजन

माई खदिज़ा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज जोधपुर में गुरूवार को विश्व एड्स दिवस के मौके पर बीएससी, पोस्ट बीएससी, एमएससी व जीएनएम के छात्र-छात्राओं ने चेहरो पर ‘से नो एड्स‘ व ‘स्टोप एड्स‘ की पेन्टिंग के जरिये एड्स जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही पोस्टर पर लिखे एड्स अवेयरनेस के संदेशो के साथ आयोजित रैली में ‘एड्स लाइलाज बीमारी नहीं है, इसका इलाज सम्भव है‘ का पैगाम दिया गया।

रैली से पूर्व सभी ने लोगों में एड्स के प्रति जागरूता फैलाने व एड्स की भ्रान्तियों को दूर करने का संकल्प लिया। प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि जागरूकता और एड्स से बचाव ही इसका इलाज है। हमें एड्स की जागरूकता के लिए ग्रामीण व शहरी आमजन के घरों तक ये संदेश पहुंचाना है।

कार्यक्रम संचालक अल्लानूर मेहर ने बताया कि फेस पेंटिग में नर्सिंग छात्र अली इस्लाम, मोहम्मद अफलाक व पंकज सुथार ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में जीएनएम द्वितीय वर्ष के अजहरूद्दीन, शिमला एवं जीएनएम प्रथम वर्ष के मोहम्मद मुर्शिद, रतनलाल व बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के दशरथ के पोस्टर सराहनीय रहे। बीएससी नर्सिंग के रहमान अली, मोहम्मद युसूफ, जीएनएम नर्सिंग की शाहिस्ता, अब्दुल मजीद सहित कई स्टूडेन्ट्स ने भी एड्स जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किये।

समारोह में नर्सिंग व्याख्याता प्रवीन राठौड़, वाजिद इलाही, सुशील सिरवी, रिजवान अली, सुरेश मुबारशां, रावल सिंह, रूपेश कुमार, मोहम्मद रिजवान, अर्पिता इनोसेंट, सपना शर्मा सहित समस्त व्याख्यातागण एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने भाग लिया।