Home > Latest News / शान्ति, प्रगति और क़ौमी एकता के संदेशों के साथ मानव श्रंखृला से बनाया नववर्ष ‘2017‘

शान्ति, प्रगति और क़ौमी एकता के संदेशों के साथ मानव श्रंखृला से बनाया नववर्ष ‘2017‘

December 31, 2016

आईटीआई विद्यार्थियों ने दी, नये साल की देशवासियों को मुबारकबाद

एक-दूसरे साथी को जोड़ते हुए, ‘वेलकम और हैप्पी न्यू ईयर‘ के पोस्टर के साथ, मानव श्रंखृला बनाते हुए ‘2017‘ की आकृति के निर्माण के साथ, दुनिया के लोगों को शान्ति, प्रगति, कौमी एक़ता और भाईचारे का पैग़ाम दिया गया।
मौका था, नववर्ष की पूर्व संध्या पर कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित ’नववर्ष सेलिब्रेशन‘ का।

प्रिन्सीपल मनीष माथुर ने कहा कि कौशल दक्षता के माहिर आईटीआई के इन प्रतिभागियों ने भविष्य में कई रचनात्मक तरीके से मुल्क की तरक्क्क़ी और उसका औद्योगिक विकास करने का संकल्प लिया। आईटीआई के प्रशासनिक अधिकारी मुजीब अहमद क़ाज़ी ने कहा कि आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के समस्त प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुदेशकों के साथ स्वंय को जोड़ते हुए, मानव श्रृखंला निर्माण के सराहनीय कार्य को पूर्ण किया और सामुहिक एकता का संदेश दिया।

मानव श्रृंखला के माध्यम से नर्व वर्ष की शुभकामनाएं देने के सफल आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी मुजीब अहमद काज़ी, अनुदेशक नफीस अहमद, शेख फखरूद्दीन, गणपत लाल प्रजापत, अनीसुर्रहमान, मोहसिन अंसारी, शकील अहमद, विनोद कुमार, प्रितम कुमार रावल, इम्तियाज़ अहमद, मुश्ताक अली, नन्द किशोर, अमित कल्ला, दिनेश माथुर, संजय माथुर, अकबर अली, इश्तियाक काजी, रेणू माथुर, संगीता पुरोहित, रूचि हर्ष, रीना व्यास, मोमिन, शाहरूख सहित समस्त विद्यार्थियो का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को नये साल की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में खुशहाली की कामना की।