Home > Latest News / पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

December 25, 2013

खेल सप्ताह के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

 

जोधपुर 25 दिसम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राईमरी स्कूल के खेल परिसर में सप्ताह भर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज आयोजित किया गया।

पीटीआई अब्दुल मलीक एवं शहनवाज खान ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत बॉयस 400 मीटर बैटल दौड़ में गांधी दल, सुभाष दल, बॉयस गोला फैंक में गांधी दल के नदीम, आजाद दल के अकरम, गर्ल्स गोला फैंक में कृष्णा पूनिया दल की नाजिया, साईना नेहवाल दल की सबिया, लॉंग जम्प में नेहरू दल के अब्दुल खालिद, आजाद दल के ऐजाज, हाई जम्प में सुभाष दल के मोहम्मद हुसैन, आजाद दल के अमान अब्बासी ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।

रस्साकस्सी के छात्र दल में आजाद दल व नेहरू दल, रस्साकस्सी छात्रा वर्ग में कृष्णा पूनिया दल व सानिया मिर्जा दल, रस्सी कूद खेल में कृष्णा पूनिया दल, साईना नेहवाल दल, गर्ल्स खो-खो में कृष्णा पूनिया दल, जूनियर बॉयस खो-खो में आजाद दल, सीनियर बॉयस खो-खो में सुभाष दल, कबड्डी में आजाद दल, क्रिकेट में गांधी दल, बॉयस सिंगल बैड़मिन्टन में गांधी दल के इलियास, बॉयस डबल बैड़मिन्टन में आजाद दल के आमिन व सोहिल, गर्ल्स सिंगल बैड़मिन्टन में कृष्णा पूनिया दल की नाजिया, गर्ल्स ड़बल बैडमिन्टन में कृष्णा पूनिया दल की फिजा व मिस्बा, बास्केटबॉल में आजाद दल ने क्रमषः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स खेलों के अन्तर्गत डिस्क थ्रो में आजाद दल के समीर, नेहरू दल के दानिश, छात्रों की साधारण 200 मीटर दौड़ में अली, सोहेल, हासिम, छात्राओं की साधारण 100 मीटर दौड़ मे अमरीन, अरषिया, नजमा, 200 मीटर गर्ल्स बैटन दौड में कृष्णा पूनिया दल, सानिया मिर्जा दल ने क्रमश प्रथम, दितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रधानाध्यापक अब्दुल वहीद बैलिम ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य हारून खान व झारखण्ड़ के अग्रवालजी ने विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कार स्वरूप मोमेन्टो प्रदान किये। प्रतियोगिताओं के सफल क्रियान्वन में वसीम अंसारी, जावेद अली, आलम खान, हमीद अली, सादिक, मोहम्मद शाहिद, चिन्मय जोषी, आरिफ खान, आबिद अली, प्रमीला राणावत, समा परवीन, तबस्सुम, अमरीन, दानिशा, शेर बानो, नसरीन अब्बासी, अनिता शर्मा, कविता वैष्णव, सईदा आरिफ सहित समस्त अध्यापकों का विषेष सहयोग रहा। संचालन चिन्मय जोशी ने किया। आभार कार्यक्रम अधिकारी एजे खान ने दिया।