देश के उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी से
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी ने की शिष्टाचार मुलाकात

देश के उपराष्ट्रपति ‘मोहम्मद हामिद अंसारी‘ से मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के पदाधिकारियों ने दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस प्रतिनिधिमंडल में सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक, वरिष्ठ सदस्य हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, शौकत अली अंसारी, मोहम्मद हारून खान एवं मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के अध्यक्ष (वी.सी) ‘पद्म श्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे‘ ने राजस्थान के शैक्षिक व कल्याणकारी मुद्दों के विकास पर विस्तार से चर्चा की।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर की ओर से उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी का गुलपोशी से स्वागत कर उन्हें मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति ने सोसायटी पदाधिकारियों को यूनिवर्सिटी की तालीमी बेदारी के लिए मुबारकबाद दी और भविष्य में होने वाली एज्यूकेशनल कांफ्रेंस में शिर्कत करने के लिए सहमति प्रदान की।