देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुस्लिम उलेमा व बुद्धिजीवियों के
प्रतिनिधिमंडल के साथ मोहम्मद अतीक ने की मुलाकात
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के महासचिव मोहम्मद अतीक ने इस वर्ष देश के हाजियों के लिए सउदी सरकार के सहयोग से हज का कोटा बढायें जाने पर दिल्ली में मुस्लिम उलेमा, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों व गणमान्य लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिली मुबारकबाद पेश की।
प्रतिनिधिमंडल से जुड़े गणमान्य लोगों के साथ मोहम्मद अतीक ने मुल्क के अल्पसंख्यक लोगों की तालीमी तरक्की, कल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न वर्तमान मौजूदा मुद्दों एवं उनके हल पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गो के सशक्तिकरण, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक व समावेशी विकास के लिए केन्द्र सरकार की ओर से उठाये गये कदमों पर प्रधानमंत्री को बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक ताने-बाने को को जोड़ने वाली हमारी गंगा जमनी तहजीब, लम्बी साझा विरासत को सहेजने के लिए हमें ‘हमारी सामुहिक जिम्मेदारी‘ निभानी होगी। प्रधानमंत्री ने शिक्षा व कौशल विकास को गरीबी दूर करने, रोजगार व उत्थान के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमानों की सकारात्मक छवी विदेशों में भी हैं।
संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नक़वी और विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर की मौजूदगी में आयोजित 38 सदस्यों के इस प्रतिनिधिमंडल में ऑल इण्डिया मस्जिद इमाम ऐसोसियेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इलयासी, अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जमीरूद्दीन शाह, जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के वाइस चांसलर तलत अहमद, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एम.वाई. इकबाल, अबुबकर अहमद अल मालाबारी, अन्तर्राष्ट्रीय रक्षा मामलों के विशेषज्ञ कमर आगा, अजमेर दरगाह के दीवान सय्यद जैनुल आबेदीन अली खान, इण्डिया इस्लामिक कल्चर सेन्टर नई दिल्ली के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, मशहूर उर्दू पत्रकार शाहिद सिद्दीकी और मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक सहित गणमान्य मुस्लिम लोगों ने शिर्कत की।
मौलाना मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के अध्यक्ष (वी.सी) ‘पद्म श्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे‘ एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित देश भर से जानने वालों ने मोहम्मद अतीक की इस शिष्टाचार मुलाकात के लिए प्रशंसा की।