Home > Latest News / गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया

गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया

January 26, 2017

68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासे द्वारा झण्डारोहण किया गया। मुख्य अतिथि की ओर से थी्र राज गर्ल्स बी.टी. एनसीसी, फॉर राज गर्ल्स एयर स्कवा एनसीसी, फॉर राज एयर स्कवा एनसीसी व स्काउट की परेड एवं स्कूल के बैण्ड का निरीक्षण किया गया।

प्रोफेसर वासे ने समस्त विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से परिवार व मुल्क का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने को कहा। मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल के प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि वर्ष पर्यन्त बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र हाफिज साबिर अहमद ने तिलावत ए कुरान पेश किया। मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी की छात्राआें ने देश प्रेम गीत ‘ऐ मेरे प्यारे वतन‘ प्रस्तुत किया। सोसायटी की ओर से संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के स्टूडेन्ट्स ने राष्ट्रगान व कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक, डॉ गुलाम रब्बानी, फजलुर्रहमान, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. इमरान खान पठान, डिप्टी रजिस्ट्रार सदस्य फिरोज अहमद काजी समस्त पदाधिकारी, संस्था प्रधान एवं समस्त विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया। अन्त सभी को लड्डूओं का वितरण किया गया।