उमंग व बसंत सांस्कृतिक व खेल सप्ताह 2017 में क्रिकेट व वॉलीबॉल का हुआ आगाज
मौलाना आजाद मुस्लिम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में उमंग 2017 एवं मौलाना आजाद मुस्लिम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बसन्त 2017 सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह का रंगारग आगाज मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी एवं महासचिव मोहम्मद अतीक के हाथों किया गया।
महिला बीएड प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड ने बताया कि मेरा भारत महान विषय पर आधारित सलाद प्रतियोगिता में रजिया सुल्तान व लक्ष्मीबाई समूह की छात्राध्यापिकाओं ने बसंतोत्सव को केन्द्रित रखते हुए रचनात्मक तरीक से सब्जियों व फलो के प्रयोग से देश का मानचित्र व तिरंगे झण्डे का निर्माण किया। साथ ही मेहन्दी प्रतियोगिता में अरेबिक, राजस्थानी, दुल्हन, मारवाड़ी एवं विभिन्न ड़िजायनों की खूबसूरत मेहन्दी बनाई। कविता व गीत प्रतियोगिता वर्तमान, सामाजिक एवं ज्वलंत मुद्दो को पेश किया गया।
कॉएड बीएड़ की प्राचार्या डॉ श्वेता अरोडा ने जानकारी दी कि उमंग खेल सप्ताह के पहले दिन खेले गये वॉलीबॉल मैच में बीएड स्टॉफ की टीम ने ग्रुप बी की टीम को 21-17, के स्कोर से पराजित किया। क्रिकेट मैच में बसन्त सदन ने शरद सदन को 19 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच गणपत विश्नोई रहा।
सलाद में रजिया सुल्तान समूह (ग्रुप ए) विजयी रहा। मेहन्दी में सोनू कंवर, निरमा व हेमलता ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता व गीत में ईरमा ईलियास ने पहला, मंजू सांखला ने दूसरा व निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निर्णायक की भूमिका मौलाना आजाद मुस्लिम निजी आईटीआई के प्रिन्सिपल मनीष माथुर व प्रशासनिक अधिकारी मुजीब अहमद काजी, सुमन राठौड, मदीना बानो ने निभाई।
खेल प्रभारी मेहबूब अली, शहाबुद्दीन खान, व्याख्याता सलीम अहमद, प्रमिला गहलोत, तनवीर अहमद काजी, गीत शर्मा, ममता सिंह, डॉ सुनिता सांगवान, अब्दुल तनवीर, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, वाजिद शेख, तनुश्री माथुर, डॉ. संध्या शुक्ला, राजेश, विकास, शहबाज खान सहित समस्त शिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों का विशेष सहयोग रहा। अंत में व्याख्याताओं ने बसन्त पंचमी पर एक-दूसरे का अभिभावदन कर, उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। गुरूवार को कई सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन होगें।